फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth Exams postponed for three days including 31st January

Varanasi: काशी विद्यापीठ में 31 जनवरी समेत तीन दिन की परीक्षाएं टलीं, BHU का भी टला ये एग्जाम

Wed, 31 Jan 2024 11:19 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 31 Jan 2024 11:19 AM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षाएं टाल दी गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नई तिथि जारी की है। ऐसे में अब विश्वविद्यालय पांच जिलों में फरवरी, मार्च में परीक्षा कराएगा। इससे पहले 16 जनवरी की परीक्षा भी कोहरे का हवाला देकर टाल दी गई थी। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth Exams postponed for three days including 31st January
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम, तृतीय सेमेस्टर 2023-24 की होने वाली तीन दिन (31 जनवरी, एक फरवरी और 16 फरवरी) की परीक्षाओं को टाल दिया गया है। पहले से 16 जनवरी की परीक्षा को टाला गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर परीक्षाएं 16 जनवरी से कराए जाने का टाइम टेबल जारी किया गया था। इसमें घने कोहरे और शीतलहर का हवाला देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 16 जनवरी की परीक्षा टाल दी थी। इसके बाद से वाराणसी समेत पांच जिलों (वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र) के परीक्षार्थी नई तिथि का इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस बीच 31 जनवरी को होने वाली स्नातक तृतीय सेमेस्टर फिलॉसफी और एक फरवरी को होने वाली जूलॉजी और 16 फरवरी को स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा भी टाल दी गई है। ये स्थगित परीक्षाएं 20 से 22 फरवरी और 6 मार्च को कराई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक की ओर से जो नई तिथि जारी की है, उसमें 16 जनवरी को होने वाली स्नातक प्रथम सेमेस्टर संस्कृत, फिजिक्स, स्नातक तृतीय सेमेस्टर इंग्लिश, बॉटनी की परीक्षा 20 फरवरी को कराई जाएगी। स्नातक पंचम सेमेस्टर उर्दू, संस्कृत, जूलॉजी की 16 जनवरी की परीक्षा 6 मार्च को करवाई जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया है कि एक फरवरी को स्नातक तृतीय सेमेस्टर की जूलॉजी की परीक्षा 22 फरवरी और स्नातक प्रथम सेमेस्टर ड्राइंग एंड पेंटिंग की 16 फरवरी को होने वाली परीक्षा अब 21 फरवरी को होगी।


बीएचयू में मास कम्यूनिकेशन की परीक्षा टली
बीएचयू में एमए इन मास कम्यूनिकेशन पहले सेमेस्टर की 31 जनवरी को होने वाली परीक्षा हिस्ट्री ऑफ मीडिया एंड प्रेस लॉ को टाल दिया गया है। परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया है। परीक्षा आगामी दिनों में कब होगी, इसके बारे में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed