फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth: Examinations to be held in first week of September, first and second year students will be promoted

काशी विद्यापीठ : सितंबर के पहले सप्ताह में होंगी परीक्षाएं, प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र होंगे प्रमोट 

Sat, 01 Aug 2020 12:34 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Sat, 01 Aug 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth: Examinations to be held in first week of September, first and second year students will be promoted
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित होंगी। इसमें पांच जिलों वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, भदोही और चंदौली के 94,360 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की समयसारिणी अगले सप्ताहं जारी होगी। यह निर्णय शुक्रवार को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान वार्षिक और सेमेस्टर की फाइनल परीक्षाओं पर विमर्श किया जाएगा। सितंबर माह में परीक्षाएं आयोजित होंगी। 

विज्ञापन

प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रश्नपत्र पुरानी पद्धति और तीन घंटे का ही होगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुरक्षा मानकों के साथ ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 

परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा। प्रश्नपत्र तीन घंटे के होंगे। अगले सप्ताह टाइमटेबल भी जारी कर दिया जाएगा। -डॉ. साहब लाल मौर्य, कुलसचिव 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed