{"_id":"613b9c13b892916e5e1f0a36","slug":"kashi-vidyapeeth-admission-results-for-25-courses-released-counseling-date-will-be-announced-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ : 25 पाठ्यक्रमों के प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी, जल्द घोषित होगी काउंसलिंग की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ : 25 पाठ्यक्रमों के प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी, जल्द घोषित होगी काउंसलिंग की तारीख
Fri, 10 Sep 2021 11:26 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:26 PM IST
सार
काशी विद्यापीठ में प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 17 से 18 अगस्त तक किया गया था। कोविड प्रोटोकॉल के कारण प्रश्नपत्र की समय सीमा और प्रश्नों की संख्या घटाई गई थी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। जल्द ही विश्वविद्यालय की ओर से काउंसिलिंग की तिथियां भी जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि 25 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी किए गए हैं। बाकी चार और पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किएं जाएंगे। इसके अलावा 30 पाठ्यक्रमों में मेरिट से दाखिला लिया जाएगा। बता दें कि काशी विद्यापीठ में प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 17 से 18 अगस्त तक किया गया था। कोविड प्रोटोकॉल के कारण प्रश्नपत्र की समय सीमा और प्रश्नों की संख्या घटाई गई थी।
विज्ञापन
इन पाठ्यक्रमों के जारी किए गए परिणाम
बीए, एमकॉम, बीए ऑनर्स (मास कम्युनिकेशन), एमएफए(पेंटिंग), एमए (इतिहास, मनोविज्ञान, गणित, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, जर्नलिज्म एंड मास कॉम, बीएससी बायो, बीकाम, बीएससी एजी, बीएफए, एमएसडब्ल्यू, बीएएसी गणित, एलएलएम, बीए एलएलबी, डिप्लोमा इन वोकल म्यूजिक, एमएससी बॉटनी, पीजीडीसीए, एलएलबी, एमएड।
विज्ञापन