फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vidya pith

किसी ने भर दी गलत जन्मतिथि तो किसी ने गलत कोड

Thu, 28 May 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
kashi vidya pith
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक और स्नातकोत्तर के प्रवेश परीक्षा फार्म में छात्रों ने काफी गड़बडि़यां की हैं। किसी ने जन्म तिथि गलत भर दी है तो किसी ने कोड ही गलत डाल दिया है। कुछ ने विषयों के चुनाव में भी गड़बड़ी की है। आवेदन में संशोधन के लिए चक्कर काट रहे छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने संशोधन का एक मौका दे दिया है।
विज्ञापन

काशी में विद्यापीठ में प्रवेश के लिए अभी तक 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसमें एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों के आवेदन में कई त्रुटियां मिलीं। संशोधन कराने के लिए तमाम छात्र विद्यापीठ के कार्यालय का चक्कर काट रहे थे। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव से मुलाकात कर प्रवेश परीक्षा फार्म संशोधन के लिए मौका देने का अनुरोध किया। कुलसचिव ने छात्र हित में आवेदकों को प्रवेश परीक्षा फार्म संशोधन का एक मौका दे दिया है।
विज्ञापन

कुलसचिव ने बताया कि नाम, फोटो व हस्ताक्षर को छोड़कर अब अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा फार्म में संशोधन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म में ही एक अलग से लिंक उपलब्ध कराई जाएगी। इस लिंक के माध्यम से अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा फार्म में हुई त्रुटियों को अपने स्तर से सुधार कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ऑनलाइन फार्म भरवाने वाली एजेंसी को आदेश भी दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed