फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidwat parishad group leaves from Varanasi to take part in Ram Mandir Bhumi Pujan

भूमि पूजन में हिस्सा लेने के लिए वाराणसी से अयोध्या रवाना हुआ काशी विद्वत परिषद का दल

Mon, 03 Aug 2020 04:59 PM IST
प्राची प्रियम पीटीआई, वाराणसी
पीटीआई, वाराणसी Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 03 Aug 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vidwat parishad group leaves from Varanasi to take part in Ram Mandir Bhumi Pujan
ram mandir - फोटो : ram mandir

राम मंदिर शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए काशी विद्वत परिषद के दल ने सोमवार को वाराणसी से अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री डॉ. उत्तम ओझा ने बताया कि पांच अगस्त को प्रस्तावित शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेने के लिए काशी विद्वत परिषद के तीन सदस्यीय दल ने परिषद के मंत्री पंडित राम नारायण द्विवेदी के नेतृत्व में अयोध्या के लिये प्रस्थान किया।

विज्ञापन


द्विवेदी ने कहा कि काशी विद्वत परिषद की देखरेख में ही शिलान्यास की संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। दल के रवाना होने से पूर्व ओझा ने श्री संकटमोचन मंदिर के मुख्य द्वार पर उन्हें रामलला के निर्माण में काशी से एक ईंट प्रदान की। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भगवान राम का कोई भी कार्य हनुमान जी के बिना हो पाना संभव नहीं है। इसलिए प्रस्थान के लिए संकटमोचन मन्दिर का स्थान चुना गया।

ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहले अयोध्या में हनुमानगढ़ी जाएंगे, हनुमान जी के दर्शन करेंगे फिर भव्य राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed