फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Tamil Sangamam Union Minister for Youth Affairs & Sports Anurag Thakur inaugurates table tennis

काशी तमिल संगमम: केंद्रीय खेल मंत्री ने किया टेबल टेनिस का उद्घाटन, बाबा दरबार में लगाई हाजिरी

Mon, 12 Dec 2022 11:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 12 Dec 2022 11:31 AM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) एंफीथियेटर मैदान में आयोजित काशी तमिल संगमम के तहत खेल महोत्सव के पांचवे दिन टेबल टेनिस का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। 

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam Union Minister for Youth Affairs & Sports Anurag Thakur inaugurates table tennis
टेबल टेनिस खेलते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) एंफीथियेटर मैदान में चल रहे काशी तमिल संगमम के तहत आयोजित खेल महोत्सव के पांचवें दिन टेबल टेनिस का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से उनका परिचय जाना, उनका हौसला बढ़ाया। रविवार को क्रिकेट में चौके-छक्के जमाने के बाद मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को टेबल टेनिस में भी हाथ आजमाते दिखे। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद खेल मंत्री सिगरा स्टेडियम पहुंचे और स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के निर्माण कार्य का  निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधिवत दर्शन-पूजन कर जगत कल्याण की कामना की। 
विज्ञापन

एक अभूतपूर्व प्रयास जो सफल हुआ

काशी तमिल संगमम में खेलों का उद्घाटन करने के बाद  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस भव्य आयोजन में साहित्य और संस्कृति के कार्यक्रम हुए। साथ ही खेलकूद के माध्यम से उत्तर और दक्षिण को जोड़ने का काम भी हुआ। काशी-तमिलनाडु को जोड़ने का काम हजारों वर्ष पुरानी अपने संस्कृति, सभ्यता, इतिहास और कला के साथ अब खेल को जोड़ने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। यह अभूतपूर्व प्रयास है जो सफल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: फ्रेंडली मैच में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की चौके-छक्के की बारिश, याद आ गए पुराने दिन

Kashi Tamil Sangamam Union Minister for Youth Affairs & Sports Anurag Thakur inaugurates table tennis
सिगरा स्टेडियम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के मन में बहुत उत्साह है। उन्हें यहां आने का अवसर मिला है। काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने का अवसर मिला है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed