फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी तमिल संगमम: फ्रेंडली मैच में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की चौके-छक्के की बारिश, याद आ गए पुराने दिन

Sun, 11 Dec 2022 07:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Dec 2022 07:52 PM IST
विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam Union sports Minister Anurag Thakur played cricket in bhu ground
बल्लेबाजी करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को खेल से बहुत ही अधिक लगाव रहा है। जब भी उन्हें मौका मिलता है तो खेल में अपना हाथ आजमाने से नहीं चूकते। ऐसा ही रविवार को तब देखने को मिला जब वह बीएचयू में आयोजित काशी तमिल संगमम में पहुंचे। संगमम के तहत आयोजित फ्रेंडली मैच में अनुराग ठाकुर ने क्रिकेट में अपना हाथ आजमाया और अपने पुराने दिनों को याद किया।



क्रिकेट खेलते हुए अनुराग ठाकुर की सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल है। अनुराग ठाकुर ने पहले बॉलिंग की। फिर हाथ में बल्ला थामा और आगे बढ़-बढ़कर लंबे शॉट लगाए। वहां मौजूद खिलाड़ियों ने ताली बजाई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि काशी और तमिल का संगम सदियों पुराना है लेकिन इसको एक बार फिर से जीवित अगर किसी ने किया है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। काशी तमिल संगमम में 8 दिन खेलों को दिए गए हैं ये खेलों के महत्व को बताता है। 

Kashi Tamil Sangamam Union sports Minister Anurag Thakur played cricket in bhu ground
बल्लेबाजी करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

काशी तमिल संगमम के तहत आयोजित खेल महोत्सव के चौथे दिन टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। यूपी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर  198 रन बनाए।


Kashi Tamil Sangamam Union sports Minister Anurag Thakur played cricket in bhu ground
बल्लेबाजी करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

जवाब में तमिलनाडु की टीम तीन विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना पाई। मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam Union sports Minister Anurag Thakur played cricket in bhu ground
गेंदबाजी करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एक राजनेता होने के साथ एक क्रिकेटर भी रह चुके हैं। वह हिमाचल प्रदेश के लिए एक फर्स्ट क्लास मैच में मैदान पर भी उतर चुके हैं। साल 2000-01 में वह जम्मू कश्मीर के खिलाफ अपना एकमात्र रणजी मैच खेला था।

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam Union sports Minister Anurag Thakur played cricket in bhu ground
खिलाड़ियों के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल क्रिकेट में अध्यक्ष पद के अलावा वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड के मुखिया के पद पर भी रह चुके हैं। अनुराग ठाकुर साल 2015 से 2017 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष बने थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed