फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kashi Tamil Sangamam three pairs of special trains

महाकुंभ 2025 : काशी से कन्याकुमारी के बीच विशेष रेल सुविधा, काशी तमिल संगमम की तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेगी

Sat, 08 Feb 2025 01:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 08 Feb 2025 01:25 AM IST
सार

साउथ से महाकुंभ और काशी स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन जोड़ी स्पेशल तीन जोड़ी ट्रेनें चलाई जा रही हैं दो दिनों तक चलने वाली इन ट्रेनों से भक्तों को विशेष सुविधा मिलने वाली है।

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam three pairs of special trains
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी। महाकुंभ के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काशी तमिल संगमम् 3.0 स्पेशल तीन जोड़ी ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 16, 17 और 19 फरवरी से इन ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। कन्याकुमारी-बनारस काशी तमिल संगमम् स्पेशल 17 फरवरी को कन्याकुमारी से और बनारस-कन्याकुमारी काशी तमिल संगमम् स्पेशल 23 फरवरी को बनारस से एक फेरे में चलाई जाएगी।

विज्ञापन


कन्याकुमारी-बनारस काशी तमिल संगमम् स्पेशल कन्याकुमारी से रात 11.30 बजे खुलेगी और चौथे दिन प्रयागराज छिवकी से रात 2.45 बजे छूटकर सुबह 7.15 बजे बनारस पहुंचेगी। वहीं, बनारस-कन्याकुमारी काशी तमिल संगमम् स्पेशल 23 फरवरी को बनारस से शाम 7.05 बजे खुलेगी और मिर्जापुर होते हुए रात 11.30 बजे प्रयागराज छिवकी होकर चौथे दिन कन्याकुमारी रात 2.45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


उधर, 16 फरवरी को कोयंबटूर-बनारस काशी तमिल संगमम कोयंबटूर से और बनारस-कोयंबत्तूर काशी तमिल संगमम 22 फरवरी को बनारस से एक फेरे में चलाई जाएगी। दोनों ट्रेनें बनारस स्टेशन पर ठहरेंगी। 06153 पुरट्चि तलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन (चेन्नई सेंट्रल)-बनारस काशी तमिल संगमम स्पेशल 19 फरवरी को पुरट्चि तलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन (चेन्नई सेंट्रल) से और बनारस-पुरट्चि तलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन (चेन्नई सेंट्रल) काशी तमिल संगमम 24 फरवरी को बनारस से एक फेरे के लिए चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed