फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two neighbors clashed in Hapur over a financial dispute video viral

यूपी: जानी दुश्मन बने दो पड़ोसी, दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे और रॉड; आठ घायल, वीडियो में देखें घमासान

Sat, 12 Sep 2026 04:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 12 Sep 2026 04:27 PM IST
सार

हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पड़ोसी परिवार आपस में भिड़ गए। इस घटना में युवती समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी हापुड़ में भर्ती कराया, जहां से रोहित और राजन को मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन
Two neighbors clashed in Hapur over a financial dispute video viral
दो पड़ोसी भिड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट में शनिवार को रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, सरिये और बलकटी चलने लगे। इसमें युवती समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। 

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी राजन का अपने पड़ोसी से पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह इसी बात को लेकर गली में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग हाथों में बलकटी, रॉड और सरिये लहराते व हमला करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष में एक पक्ष से रोहित, उसका भाई अभिषेक और मोहित घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से राजन, उसका भाई नवीन, रवि तथा काजल पुत्री प्रवीण और प्रियांशी घायल हुए हैं। घटना के बाद बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी हापुड़ में भर्ती कराया। वहां रोहित और राजन की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एएसपी विनीत भटनागर और एडीएम संदीप कुमार ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed