फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोंडा का विनोद हत्याकांड: कातिल का भाजपा नेताओं से कनेक्शन, सामने आई तस्वीरें; जिलाध्यक्ष ने कही ये बात

Sat, 12 Sep 2026 03:38 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 12 Sep 2026 03:38 PM IST
सार

गोंडा का विनोद हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। भाजपा नेताओं के साथ मुख्य आरोपी की फोटो वायरल हुई है। तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है। गोंडा के परसपुर में दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे व्यापारी विनोद कुमार साहनी (45) की बुधवार रात रास्ते में घेरकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन नामजद समेत 10 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Vinod Sahani Murder Case in Gonda Photo of main accused with BJP leaders goes viral
Vinod Sahani Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गोंडा के परसपुर के रेक्सड़िया मल्लहनपुरवा निवासी बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शुभम सिंह की जिले के भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रही है। फोटो सामने आने के बाद सियासी चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग शुभम को भाजपा नेताओं का करीबी बता रहे हैं तो कुछ उसे संगठन का पदाधिकारी बताते हुए सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं।



भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि शुभम सिंह पार्टी का कोई पदाधिकारी नहीं है। उनके मुताबिक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं और वहां किसी के साथ फोटो खिंच जाना सामान्य बात है। उन्होंने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि प्रशासन से मामले में कठोर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
Vinod Sahani Murder Case in Gonda Photo of main accused with BJP leaders goes viral
व्यापारी विनोद की मौत पर बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो वायरल होने के बाद सपा नेताओं ने भाजपा पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हत्याकांड के आरोपी की भाजपा नेताओं के साथ सामने आई तस्वीरों की भी जांच होनी चाहिए।
Vinod Sahani Murder Case in Gonda Photo of main accused with BJP leaders goes viral
विनोद साहनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश तेज
उधर, पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। एसओजी समेत कई पुलिस टीमों को लगाया गया है। एसपी अभिषेक ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य की तलाश की जा रही है। पूरे मामले की निगरानी की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vinod Sahani Murder Case in Gonda Photo of main accused with BJP leaders goes viral
आरोपी की भाजपा नेताों के साथ फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी ने परसपुर थाने की जिम्मेदारी खोड़ारे के थानाध्यक्ष रहे कृष्ण गोपाल राय को सौंपी है। वहीं, शाहपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी निशा निषाद को दी गई है।
 
विज्ञापन
Vinod Sahani Murder Case in Gonda Photo of main accused with BJP leaders goes viral
विनोद साहनी की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अखिलेश ने विनोद के बेटे को दिया मदद का भरोसा
बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद शुक्रवार को राजनीतिक दलों के नेताओं का पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला जारी रहा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विनोद के बेटे राजा साहनी से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए कहा कि वे खुद को अकेला न समझें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed