Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Tamil Sangamam Students from 1,000 institutions to study Tamil literature and couplets of Tirukkural

काशी तमिल संगमम 5.0: एक हजार संस्थानों के विद्यार्थी पढ़ेंगे तमिल साहित्य, तिरुक्कुरल के दोहे

Wed, 18 Nov 2026 04:08 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 18 Nov 2026 04:08 PM IST
सार

काशी तमिल संगमम में विद्यार्थियों को तमिल के महान साहित्यकार तिरुवल्लुवर की रचना तिरुक्कुरल का अध्ययन कराया जाएगा। देशभर के 1000 उच्च शिक्षण संस्थानों को जोड़ने की योजना बनाई गई है। 

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam Students from 1,000 institutions to study Tamil literature and couplets of Tirukkural
काशी तमिल संगमम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

काशी तमिल संगमम इस बार दक्षिण और उत्तर भारत की सांस्कृतिक परंपराओं को जोड़ने के साथ तमिल साहित्य को देशभर के विद्यार्थियों तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा। संगमम के पांचवें संस्करण में तिरुक्कुरल को केंद्र में रखते हुए देशभर के 1000 उच्च शिक्षण संस्थानों को जोड़ने की योजना बनाई गई है। 

विज्ञापन


इन संस्थानों के विद्यार्थियों को तमिल के महान साहित्यकार तिरुवल्लुवर की रचना तिरुक्कुरल का अध्ययन कराया जाएगा। इसके लिए अध्ययन सामग्री, अकादमिक परिचय कार्यक्रम, लेखन और शोध गतिविधियों को भी योजना का हिस्सा बनाया गया है।
विज्ञापन


28 नवंबर से 12 दिसंबर तक होने वाले काशी तमिल संगमम-5.0 की इस बार की थीम तिरुक्कुरल पयिल्वोम यानी तिरुक्कुरल का अध्ययन करें रखी गई है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार देश के 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के उच्च शिक्षण संस्थानों को इस पहल से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए अलग-अलग राज्यों में नोडल विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी तय की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उत्तर प्रदेश में यह जिम्मेदारी बीएचयू को सौंपी गई है। बीएचयू के जिम्मे प्रदेश के 300 संस्थान होंगे। तिरुक्कुरल तमिल साहित्य की महत्वपूर्ण रचनाओं में शामिल है। इसमें 1330 दोहे हैं। इस कार्यक्रम में तमिल भाषा नहीं जानने वाले विद्यार्थियों को भी अपनी भाषा में अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। 

1400 प्रतिनिधियों के सात समूह आएंगे काशी
काशी तमिल संगमम-5.0 में तमिलनाडु से करीब 1400 प्रतिनिधि काशी आएंगे। इन्हें सात समूहों में बांटा जाएगा। प्रत्येक समूह में लगभग 200 प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रतिनिधियों के कार्यक्रम में वाराणसी के साथ प्रयागराज और अयोध्या का भ्रमण भी शामिल रहेगा। इस दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और ऐतिहासिक स्थलों से परिचित कराया जाएगा। आयोजन को लेकर वाराणसी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

बीएचयू में हुई उच्चस्तरीय बैठक में रेलवे, आईआरसीटीसी, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय पर चर्चा की गई है। प्रतिनिधियों के ठहरने, परिवहन, भोजन, चिकित्सा और भ्रमण की व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed