Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Tamil Sangamam Seven special trains Chennai and Kanyakumari Varanasi arrivals begin from 25 November

काशी तमिल संगमम: चेन्नई से कन्याकुमारी तक वाराणसी के लिए सात स्पेशल ट्रेनें, 25 नवंबर से आगमन; तैयारियां तेज

Sun, 22 Nov 2026 05:30 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 22 Nov 2026 05:30 AM IST
सार

काशी तमिल संगमम में शामिल होने के लिए तमिलनाडु से सात स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। चेन्नई, कोयंबटूर और कन्याकुमारी से चलने वाली ये ट्रेनें 25 नवंबर से नौ दिसंबर के बीच बनारस पहुंचेंगी। रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बनारस स्टेशन पर प्रतिनिधियों का काशी की परंपरा के अनुसार स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam Seven special trains Chennai and Kanyakumari Varanasi arrivals begin from 25 November
काशी तमिल संगमम में बनी रंगोली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर और दक्षिण की सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने वाले काशी तमिल संगमम में इस बार तमिलनाडु से आने वाले प्रतिनिधियों की राह आसान होगी। संगमम में शामिल होने के लिए तमिलनाडु से सात स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें चेन्नई, कोयंबटूर और कन्याकुमारी से चलकर बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी। खास बात यह होगी कि दक्षिण भारत से आने वाले प्रतिनिधियों का बनारस स्टेशन पर काशी की परंपरा और संस्कृति के अनुरूप स्वागत किया जाएगा। ट्रेनों का शेड्यूल आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी दिखने लगा है।

विज्ञापन


काशी तमिल संगमम में बड़ी संख्या में तमिलनाडु के प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने सात विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। पहली ट्रेन संख्या 06041 कन्याकुमारी-बनारस स्पेशल 25 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे कन्याकुमारी से रवाना होगी। यह मदुरई, चेन्नई, विजयवाड़ा, जबलपुर और प्रयागराज होते हुए बनारस पहुंचेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

कोयंबटूर, कन्याकुमारी और चेन्नई से बनारस रेलवे स्टेशन आएगी ट्रेन

दूसरी ट्रेन संख्या 06043 चेन्नई सेंट्रल से 28 नवंबर को सुबह 4:15 बजे रवाना होकर 29 नवंबर को रात नौ बजे बनारस पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 06047 कोयंबटूर से 29 नवंबर को शाम छह बजे चलेगी और एक दिसंबर को रात आठ बजे बनारस पहुंचेगी।

इसी क्रम में ट्रेन संख्या 06049 चेन्नई सेंट्रल से दो दिसंबर को सुबह 4:15 बजे रवाना होकर तीन दिसंबर को रात आठ बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 06051 कन्याकुमारी से तीन दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे चलेगी और पांच दिसंबर को रात आठ बजे बनारस आएगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 06053 कोयंबटूर से पांच दिसंबर को शाम छह बजे रवाना होकर सात दिसंबर को रात आठ बजे पहुंचेगी। सातवीं ट्रेन संख्या 06055 चेन्नई सेंट्रल से आठ दिसंबर को सुबह 4:15 बजे चलकर नौ दिसंबर को रात आठ बजे बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेनों के संचालन के फैसले के बाद रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन ट्रेनों के जरिये तमिलनाडु और काशी के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed