फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Tamil Sangamam 2.0 Second team 'Yamuna' reaches varanasi from Rameshwar

Kashi Tamil Sangamam 2.0: रामेश्वर से काशी पहुंचा दूसरा दल 'यमुना', वणक्कम काशी और हर हर महादेव की गूंज

Tue, 19 Dec 2023 04:36 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 19 Dec 2023 04:36 PM IST
सार

काशी तमिल संगमम 2 में शामिल होने पहुंचे द्वितीय दल यमुना के दल में अध्यपक है। काशी पहुंचे सभी डेलिगेट्स को धर्म, सभ्यता, इतिहास के बारे में बताया जायेगा।

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam 2.0 Second team 'Yamuna' reaches varanasi from Rameshwar
Kashi Tamil Sangamam 2.0 - फोटो : संवाद

विस्तार

काशी तमिल संगमम-2 में शामिल होने के लिए तमिल श्रद्धालुओं का दूसरा दल यमुना मंगलवार को काशी पहुंचा। काशी-तमिल संगमम-2 के लिए विशेष ट्रेन से तमिल अध्यापकों का जत्था बनारस स्टेशन पहुंचा। बनारस की धरती पर उतरते ही दक्षिण भारतीय मेहमानों ने ‘वणक्कम काशी’ कहके अभिवादन किया गया। तो काशीवासियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में हर हर महादेव के उद्घोष से अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़े की थाप के बीच स्वस्तिवाचन और फूलों की वर्षा से शहर बनारस ने अपने अतिथि देवो भव के भाव से भी परिचित करा दिया।

विज्ञापन

 

Kashi Tamil Sangamam 2.0 Second team 'Yamuna' reaches varanasi from Rameshwar
रामेश्वर से काशी पहुंचा दूसरा दल 'यमुना' - फोटो : संवाद
दूसरे दल में शामिल हैं अध्यपक, एकेडमिक कार्यक्रम बीएचयू के अध्यापकों से होंगे रूबरू 

काशी तमिल संगमम-2 में शामिल होने पहुंचे द्वितीय दल यमुना के दल में अध्यपक है। काशी पहुंचे सभी डेलिगेट्स को धर्म, सभ्यता, इतिहास के बारे में बताया जायेगा। बीएचयू द्वारा एकेडमिक कार्यक्रम का आयोजन 20 दिसम्बर को नमो घाट पर किया जायेगा। इसमें यह सभी अध्यापकों का दल शामिल होगा। जहां बीएचयू के कुशल अध्यपक एवं दक्षिण के भी विशेषज्ञ शामिल होंगे। जिससे दोनों राज्यों के ज्ञान का भी संगम होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kashi Tamil Sangamam 2.0 Second team 'Yamuna' reaches varanasi from Rameshwar
रामेश्वर से काशी पहुंचा दूसरा दल 'यमुना' - फोटो : संवाद

मेहमानों के लिए विशेष तैयारी 

काशी पहुंचे मेहमानों के लिए विशेष तैयारी की गई हैं। इस यात्रा में मेहमानों को तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश दोनों की कला संस्कृति की झलक दिखाई देगी। इसके आलावा अध्यापकों का दल काशी विश्वनाथ धाम,काल भैरव मंदिर, सारनाथ, हनुमान घाट, गंगा आरती सहित अन्य स्थानों का भ्रमण करते हुए प्रयागराज और फिर अयोध्या का भी भ्रमण करेंगे।
 

विज्ञापन

Kashi Tamil Sangamam 2.0 Second team 'Yamuna' reaches varanasi from Rameshwar
रामेश्वर से काशी पहुंचा दूसरा दल 'यमुना' - फोटो : संवाद

14 दिनों तक दक्षिण भारतीय मेहमानों का आवभगत करेगा काशी 

काशी में इन मेहमानों को दक्षिण भारत का खान-पान, रहन-सहन और वेशभूषा के साथ ही वहां के लोग और काशी के लोगों का एक दूसरे के प्रति प्यार और दुलार भी दिखाई देगा, साथ ही ग्रुप में 1500 से ज्यादा डेलिगेट्स बनारस आएंगे। हर ग्रुप में 205 डेलिगेट्स की मौजूदगी होगी।  तमिल पंचांग के अनुसार इस बार मार्गली (मार्गशीर्ष) महीने में काशी तमिल संगमम-2 का आयोजन किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed