फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi scholar Pandit Shyam Gangadhar Bapat passes away

Varanasi News: काशी के विद्वान पं. श्याम गंगाधर बापट का निधन

Fri, 13 Oct 2023 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Kashi scholar Pandit Shyam Gangadhar Bapat passes away
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पुराणेतिहास विभाग के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त पं. श्याम गंगाधर बापट का बृहस्पतिवार की शाम निधन हो गया। उन्होंने इलाज के दौरान निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर हुआ और मुखाग्नि उनके पुत्र विनायक बापट ने दी। पंडित श्याम गंगाधर के निधन की सूचना से काशी के विद्वत समाज में शोक की लहर है। उन्होंने शिक्षा-दीक्षा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से ही हासिल की थी। देश के अनेक स्थानों पर उन्होंने श्रीमद्भागवत सहित अनेक पुराणों पर प्रवचन दिया और काशी रहस्य का अनुवाद व अनेक ग्रंथों का लेखन किया था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed