फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi's daughter Ankita became a lieutenant in the army

काशी की बेटी अंकिता बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

Fri, 29 Apr 2022 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kashi's daughter Ankita became a lieutenant in the army
भारतीय सेना में शामिल होना हर किसी के लिए गर्व की बात होती है। काशी की बेटी अंकिता सिंह ने ऐसा कर दिखाया है। अंकिता का चयन सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। उसके चयन के बाद हरहुआ स्थित उनके आवास पर परिजन बहुत खुश हैं।
विज्ञापन

हरहुआ के सरसांवा निवासी राजेश सिंह और शैल सिंह की पुत्री अंकिता को कोलकाता में साढ़े चार साल की ट्रेनिंग के बाद हरियाणा के पंचकूला में कार्यभार मिला है। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें बेस्ट ऑल राउंडर के लिए गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। अंकिता के चाचा ऋषिकेश सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल को कोलकाता में पासिंग ऑउट परेड पास करने के बाद अब अंकिता 30 अप्रैल को कार्यभार संभालेंगी। अंकिता के पिता राजेश सिंह भी सेना से रिटायर हो चुके हैं। पिता की राह पर चलकर बेटी ने भी काशी का मान बढ़ाया है। अंकिता के पिता राजेश का कहना है कि एक फौजी के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं होता है। मैंने खुद देश की सेवा की। अब बेटी को देश सेवा करने का मौका मिल रहा है, मेरे लिए इससे खुशी की बात क्या हो सकती है। अंकिता की माता शैल सिंह ने कहा कि बेटी ने परिवार के साथ ही काशी का नाम भी रौशन किया है। अब देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed