Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Music and Art Festival will begin today at the Mani Temple

Varanasi News: मणि मंदिर में आज से सजेगी काशी संगीत कला महोत्सव की महफिल

Thu, 26 Mar 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Kashi Music and Art Festival will begin today at the Mani Temple
संगीत विरासत को नमन करने के लिए धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज की पावन स्थली, धर्मसंघ (मणि मंदिर) में बृहस्पतिवार से शास्त्रीय संगीत की अविरल धारा बहेगी। बनारस घराने की समृद्ध परंपरा को समर्पित तीन दिवसीय काशी संगीत कला महोत्सव का शुभारंभ शाम को दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस उत्सव में बनारस घराने के करीब 65 दिग्गज और सहयोगी कलाकार अपनी स्वर साधना से बाबा विश्वनाथ की नगरी को गुंजायमान करेंगे।
विज्ञापन


महोत्सव के उद्घाटन सत्र में पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र, पद्मश्री श्रीभास सुपकार और पद्मश्री डॉ. मंगला कपूर जैसी विभूतियां शिरकत करेंगी। कार्यक्रम के पहले दिन का आकर्षण शहनाई और कथक का संगम होगा। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित पं. जवाहरलाल एवं सहयोगियों के शहनाई वादन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके पश्चात पं. गणेश मिश्र का गायन, पं. सौरभ गौरव मिश्र का कथक, विदुषी कमला शंकर का शंकर वीणा वादन और पं. अरविंद कुमार आजाद का स्वतंत्र तबला वादन श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेगा। प्रथम निशा का समापन प्रो. राजेश शाह के सितार वादन और रुद्रशंकर मिश्र के कथक से होगा।
विज्ञापन


महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को सुरों का सफर डॉ. रागिनी सरना के गायन से शुरू होकर राकेश कुमार की बांसुरी और विदुषी सुचेता गांगुली के गायन तक जाएगा। इस शाम पं. पूरन महाराज और अवंतिका महाराज का तबला वादन और पं. दीपक-प्रकाश मिश्र की गायकी विशेष आकर्षण होगी। वहीं, तीसरे और अंतिम दिन शनिवार को पं. राजेन्द्र प्रसन्ना की बांसुरी और पं. रितेश रजनीश मिश्र के गायन के साथ शास्त्रीय संगीत के विभिन्न रंग देखने को मिलेंगे। महोत्सव का समापन पं. शिवनाथ मिश्र द्वारा अपनी तीन पीढ़ियों के साथ प्रस्तुत की जाने वाली सितार त्रिवेणी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed