{"_id":"61e408078e9a903be16462dc","slug":"kashi-kotwal-kaal-bhairav-given-darshan-to-devotees-in-form-of-king-special-prayer-made-to-end-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी के कोतवाल काल भैरव बने राजा: भक्तों को दिए दर्शन, कोरोना खत्म करने के लिए की गई विशेष प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी के कोतवाल काल भैरव बने राजा: भक्तों को दिए दर्शन, कोरोना खत्म करने के लिए की गई विशेष प्रार्थना
Sun, 16 Jan 2022 05:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 16 Jan 2022 05:26 PM IST
सार
काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव रविवार को राजा के रूप में भक्तों का दर्शन दिए। भक्तों ने बाबा के राजा के स्वरूप में दर्शन कर उनसे कोरोना मुक्ति और सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
काशी के कोतवाल काल भैरव ने राजा के रूप में दिए दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव ने रविवार को राजसी स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। श्रद्धालुआें ने बाबा कालभैरव का दर्शन कर निहाल हुए, देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुआें की कतार लगी रहे। महंत परिवार और भक्तों ने बाबा कालभैरव से कोरोना महामारी के खात्मे की कामना की।
विज्ञापन
रविवार को भोर में बाबा को पंचामृत स्नान कराकर नूतन वस्त्र धारण कराए गए। इसके बाद बाबा को रजत मुखौटा धारण कराकर राजसी स्वरूप में शृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा के राजा के स्वरूप में दर्शन कर उनसे कोरोना मुक्ति और सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
महंत परिवार के सुमित उपाध्याय ने बताया कि मंदिर के पुजारियों और सेवादारों के सहयोग से बाबा काल भैरव का राजा के स्वरूप में शृंगार किया गया है। बाबा से कोरोना महामारी को दूर करने और विश्व में शांति की कामना की गई।
विज्ञापन
पढ़ेंः वाराणसी में रेड सिग्नल तोड़ा तो ऑटोमेटिक कटेगा ई-चालान, जेब्रा लाइन क्रॉस करने पर भी कार्रवाई