फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi final decision today on the subway

काशी में मेट्रो पर अंतिम फैसला आज

Fri, 07 Oct 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Fri, 07 Oct 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Kashi final decision today on the subway
श्रीधरन
बहुप्रतीक्षित मेट्रो कॉरिडोर परियोजना के लिए शुक्रवार का दिन काशीवासियों के लिए निर्णायक होगा। मेट्रो मैन श्रीधरन यहां प्रस्तावित मेट्रो रेल रूट का स्थलीय निरीक्षण कर उसके तकनीकी पक्षों को देखेंगे-समझेंगे। श्रीधरन गुरुवार को यहां आ गए हैं। उनके साथ डीपीआर बनाने वाली संस्था राइट्स के सीजीएम पीयूष कंसल, प्रदेश सरकार के मुख्य नगर नियोजक रवि जैन और लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन के एमडी केशव कुमार भी आए हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस बार डीपीआर के आधार पर तकनीकी पक्षों के अध्ययन के बाद परियोजना पर अंतिम मुहर लग जाएगी। परियोजना पर 17000 करोड़ से अधिक राशि खर्च होनी है। बेनियाबाग में टर्मिनल और हरहुआ के गणेशपुर में 14 हेक्टेयर में मेट्रो का वर्कशाप बनेगा।
विज्ञापन


 हालांकि शहर की घनी आबादी और अत्यधिक ट्रैफिक को देखते हुए परियोजना को मूर्त रूप देना चुनौती से कम नहीं है। नदेसर स्थित एक होटल में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में श्रीधरन ने भी माना कि शहर में मेट्रो चलाना बड़ी चुनौती है। कहा, धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में मेट्रो चलाने के लिए जो हो सकेगा, किया जाएगा। कहा कि शुक्रवार को प्रस्तावित रूटाें के तकनीकी पक्षों को देखने-समझने के बाद ही तय होगा कि कब और कहां से काम शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वीडीए के अधिकारी आश्वस्त हैं कि इस बार मेट्रो निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। जो कुछ तकनीकी कमियां हैं, उनका समाधान ढूंढ लिया जाएगा। इस बीच, मेट्रोमैन श्रीधरन ने शाम को काशी विश्वनाथ मंदिर और संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया और गंगा आरती देखी। इस बीच कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने भी श्रीधरन से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed