फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi expected receive 63 mm rainfall during first 26 days June but recorded only 6 mm

UP: काशी में जून के 26 दिनों में होनी थी 63.4 मिमी बारिश, हुई सिर्फ 6.9 मिमी; 50 किमी प्रति घंटे से बही लू

Sat, 27 Jun 2026 06:11 AM IST
Aman Vishwakarma Aman Vishwakarma
Updated Sat, 27 Jun 2026 06:11 AM IST
सार

वाराणसी में जून के 26 दिनों में सामान्य 63.4 मिमी के मुकाबले केवल 6.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो जरूरत का महज 11 फीसदी है। बारिश की कमी से भीषण गर्मी और लू का असर बना रहा। शुक्रवार को 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने जल्द बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Kashi expected receive 63 mm rainfall during first 26 days June but recorded only 6 mm
वाराणसी में 50 किमी प्रति घंटे से बही लू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: जून माह समाप्ति की ओर है, लेकिन इस बार काशी में मानसून की रफ्तार बेहद धीमी रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जून के पहले 26 दिनों में वाराणसी में केवल 6.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य रूप से 63.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी जिले को सामान्य वर्षा का महज 10 प्रतिशत ही पानी मिल सका है।

विज्ञापन


बारिश की कमी के चलते लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके साथ ही करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलने के कारण दिनभर लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार के लिए राहत की संभावना जताई है। विभाग की ओर से वाराणसी के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और इसके साथ गरज-चमक के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मानसून बिहार और मध्य प्रदेश तक ही सक्रिय रहा, लेकिन अब इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन चुकी हैं। इससे पूर्वांचल के जिलों में जल्द मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है।

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जून के अंतिम दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिले इस समय लू की चपेट में हैं, लेकिन 29 जून से प्रदेश में वर्षा का नया दौर शुरू होने की संभावना है। वहीं 30 जून से कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवाओं और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed