फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Cmkaange cleaning saffron angel

काशी को चमकाएंगे भगवाधारी सफाई दूत

Mon, 18 Jan 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Mon, 18 Jan 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Kashi Cmkaange cleaning saffron angel

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले लंका से डीरेका तक की सड़क लकदक होगी। नगर निगम कर्मियों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भी लंका-डीरेका मार्ग पर स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान करेंगे।

विज्ञापन

रविवार को गुलाब बाग कार्यालय पर हुई भाजपा की बैठक में यह निर्णय लिया गया। तय हुआ कि सोमवार को नगर निगम और ब्लाक मुख्यालयों पर विकलांगों के पंजीकरण के लिए लगने वाले शिविर में भाजपा कार्यकर्ता श्रमदान करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि 22 जनवरी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से विकलांगों को बंटने वाले उपकरण पात्र लोगों तक पहुंचें, इसकी जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिस तरह से पीएम विकलांगों की पीड़ा को अपनी पीड़ा मानकर उनकी मदद कर रहे हैं, उसी तरह पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे भी इस कार्यक्रम में सहयोग कर संवेदनशीलता दिखाएं।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि पीएम के आगमन से एक दिन पहले 21 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ता लंका से डीरेका तक सफाई के लिए श्रमदान करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह आठ से अपराह्न तीन बजे तक चलेगा।
इसमें पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। उधर, सोमवार को नगर निगम में विकलांगों के पंजीकरण शिविर के लिए भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और ब्लाकों पर लगने वाले पंजीकरण शिविर के लिए जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को प्रभारी बनाया गया।
बैठक में मेयर राम गोपाल मोहले, विधायक श्यामदेव राय चौधरी, ज्योत्सना श्रीवास्तव, रवींद्र जायसवाल, केदारनाथ सिंह, प्रेम कपूर, राकेश त्रिवेदी, रतन सिंह, टीएस जोशी, महेश श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, धर्मेंद्र सिंह,

 सुभाष गुप्ता, डॉ. ओपी मिश्रा, निर्मला पटेल, मीना चौबे, सुरेंद्र ओढे, रणंजय सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, राजेश त्रिवेदी, हरि केसरी, सैयद इतरत हुसैन, सुधीर मिश्र, नंदजी पांडेय एवं क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed