फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: आप भी हैं एडवेंचर के शौकीन तो जल्द आएं वाराणसी, हॉट एयर बैलून से देखें काशी का अद्भुत नजारा

Tue, 17 Jan 2023 09:55 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 17 Jan 2023 09:55 AM IST
सार

हॉट एयर बैलून से काशी का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। ऊंचे आसमान से वाराणसी की अद्भुत सुंदरता को लोग अब देखेंगे। 

विज्ञापन
PHOTOS Kashi Balloon Festival started in Varanasi, Mahadev's city Kashi looks like this from the sky
Varanasi balloon festival: *वाराणसी में शुरू हुआ काशी बैलून फेस्टिवल* - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में काशी बैलून फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। वाराणसी के सीएचएस मैदान से फेस्टिवल की शुरुआत की गई। हॉट एयर बैलून से काशी का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। ऊंचे आसमान से वाराणसी की अद्भुत सुंदरता को लोग अब देखेंगे। 

PHOTOS Kashi Balloon Festival started in Varanasi, Mahadev's city Kashi looks like this from the sky
हॉट एयर बैलून से काशी का भव्य नजारा - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 17 जनवरी से 20 तक जल से लेकर नभ तक खास आयोजन है। इस अद्भुत आयोजन में जमीन से आकाश तक विविध रंग देखने को मिलेंगे। चार दिवसीय एयर बैलून फेस्टिवल और बोट फेस्टिवल का शुभारंभ मंगलवार को होगा। तो अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और पहले कभी वाराणसी नहीं आए हैं, तो ये अच्छा मौका है। हॉट एयर बैलून और बोट रेस देखने का शानदार मौका है।

बैलून उड़ान के माध्यम से श्रद्धालु व पर्यटक आसमान में उड़ान भर कर, वाराणसी व आसपास के विहंगम दृश्यों का अविस्मरणीय आनंद ले सकेंगे। हर बैलून में 30 यात्री यात्रा कर सकेंगे। एयर बैलून की सैर के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया गया है।
PHOTOS Kashi Balloon Festival started in Varanasi, Mahadev's city Kashi looks like this from the sky
वाराणसी में हॉट एयर बैलून शो - फोटो : अमर उजाला
हॉट एयर बैलून की सैर के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। पर्यटक 500 रुपये का भुगतान कर 40 मिनट बैलून में उड़ान भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PHOTOS Kashi Balloon Festival started in Varanasi, Mahadev's city Kashi looks like this from the sky
वाराणसी में हॉट एयर बैलून शो - फोटो : अमर उजाला
विभाग के मुताबिक, बैलून उत्सव में हॉट एयर बैलून को 10 विदेशी और 2 देसी पायलट उड़ाएंगे। यूके से पांच, यूएस, कनाडा, स्पेन, जापान और भारत से एक-एक पायलट उत्सव में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
PHOTOS Kashi Balloon Festival started in Varanasi, Mahadev's city Kashi looks like this from the sky
वाराणसी में हॉट एयर बैलून शो - फोटो : अमर उजाला
रोज सुबह छह से साढ़े छह बजे तक छोटी उड़ान के बाद 6.45 से 7.45 तक डोमरी रेती पर पर्यटक एयर बैलून का लुत्फ उठाएंगे। शाम को साढ़े पांच से सात बजे तक बैलून की रस्सी बांधकर उड़ान होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed