{"_id":"60e018c49e472d52bb28950a","slug":"kashi-annapurna-temple-mahant-rameshwarpuri-condition-critical-in-medanta-lucknow-he-corona-infected-during-kumbh-snan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नपूर्णा मंदिर के महंत की हालत गंभीर, 72 घंटे से वेंटिलेटर पर, कुंभ के दौरान हुए थे कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नपूर्णा मंदिर के महंत की हालत गंभीर, 72 घंटे से वेंटिलेटर पर, कुंभ के दौरान हुए थे कोरोना संक्रमित
Sat, 03 Jul 2021 01:29 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:29 PM IST
सार
काशी अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत की नाजुक हालत की सूचना पर उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए मंदिर में पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया है। वाराणसी से उप महंत शंकर पुरी लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वरपुरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती काशी अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी की हालत गंभीर है। पिछले 72 घंटे से वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है। महंत की नाजुक हालत की सूचना पर उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए मंदिर में पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया है। वाराणसी से उप महंत शंकर पुरी लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
काशी अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी हरिद्वार में शाही स्नान के पहले संक्रमित हो गए थे। मंदिर प्रबंधक काशीनाथ मिश्रा ने बताया कि हरिद्वार कुंभ के दौरान महंत रामेश्वरपुरी कोरोना संक्रमित हो गए थे। लखनऊ मेदांता में उनका इलाज चल रहा था। 28 अप्रैल को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद वह मंदिर लौटे थे।
विज्ञापन
मंदिर में लगातार डॉक्टर टीम उनके इलाज में लगी थी। लेकिन जून के पहले सप्ताह में उन्हें फिर से दिक्कत होने लगी। चेस्ट में तकलीफ, खांसी और भोजन न पचने की शिकायत के बाद उन्हें बीते 11 जून को फिर एंबुलेंस से लखनऊ मेदांता भेजा गया।
विज्ञापन