{"_id":"5bd4384cbdec2204de74063c","slug":"karwa-chauth-2018-husband-keep-fast-with-his-wife-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ विशेषः बात ऐसे पतियों की जो पत्नी के साथ रखते हैं व्रत, निभाते हैं सभी रस्में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ विशेषः बात ऐसे पतियों की जो पत्नी के साथ रखते हैं व्रत, निभाते हैं सभी रस्में
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 27 Oct 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth
- फोटो : Facebook
पति-पत्नी का रिश्ता बराबर का होता है। सुख-दुख हो या धर्म-कर्म हो, हर जगह पति-पत्नी एक-दूजे का साथ देते हैं। यही वजह है कि जब जीवनसंगिनी ने उनकी लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा तो उन्होंने भी कदम दर कदम चलना शुरू कर दिया। आज बात कुछ ऐसे ही पतियों की कर रहे हैं जो पत्नी के साथ करवाचौथ का व्रत रखते हैं और पूरी रस्म निभाते हैं। आखिर किसी ने कहा भी है ‘हम बने तुम बने एक-दूजे के लिए...’
विज्ञापन
Trending Videos
करवाचौथ से पहले नहीं रहा कोई व्रत
रत्ना पांडेय-नीरज पांडेय
- फोटो : amar ujala
पहड़िया निवासी रत्ना पांडेय की शादी को पांच साल हो गए। आज इनका पांचवां करवाचौथ होगा। यह व्रत रत्ना पांडेय के लिए कुछ ज्यादा ही खास होता है क्योंकि इनके पति नीरज पांडेय भी यह व्रत रखते हैं। पति का मानना है कि लंबी उम्र की सौगात सिर्फ पति के लिए ही क्यों, पत्नी के लिए क्यों नहीं। जब तक जीएं हम साथ जीएं। नीरज ने इसके पहले कभी कोई व्रत नहीं रखा। पति-पत्नी के इस प्रेम को लोग सराहते भी हैं तो हंसी ठिठोली भी करते हैं। पत्नी के लिए व्रत रखने पर नीरज को तुलसीदास और अमिताभ बच्चन कहकर चिढ़ाया भी जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहला करवाचौथ पति के साथ
स्वाती सिंह-रोहित सिंह
- फोटो : amar ujala
अस्सी की स्वाती सिंह के लिए भी उनका पहला करवाचौथ बेहद खास होने जा रहा है। ये उनका ही नहीं बल्कि उनके पति का भी पहला करवाचौथ होगा। जिस तरह वो अपने पति रोहित की लंबी उम्र के लिए ये व्रत रखने जा रही हैं, वैसे ही उनके पति भी ताउम्र उनके साथ के लिए ये व्रत रखने जा रहे हैं। स्वाती इसे लेकर खासा उत्साहित हैं। कहती हैं कि पति मेरे साथ सारा दिन व्रत रखेंगे। यही मेरे लिए इस व्रत का सबसे बड़ा गिफ्ट होगा। तैयारी पूरी कर ली है। सासु मां ने सरगी में मेरे पसंद की चीजें दी हैं।
एक बार फिर बनूंगी दुल्हन
रुचि मौर्या-उमेश मौर्या
- फोटो : amar ujala
कैंट की रुचि मौर्या कहती हैं कि हिंदू धर्म में हर विवाहित की पहली चाहत पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखना होता है। मेरे व्रत की चिंता मुझसे ज्यादा मेरे पति उमेश को है। परिवार और पति के सहयोग से मैं अपना व्रत पूरा करूंगी। खुशी इस बात की है कि मेरे पति भी मेरे साथ ये व्रत रखने जा रहे हैं। यही एहसास हमारे प्यार को और परवान चढ़ाएगा। रुचि का ये दूसरा करवाचौथ का व्रत है। फिर से एक बार दुल्हन बनने को खासा बेकरार हैं।