काशी पहुंचे कलराज मिश्र: पहलगाम हमले पर दिया बड़ा बयान, बोले- आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा; की निंदा
बनारस में आयोजित एक कार्यक्रम के दाैरान राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दाैरान उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर अपनी नाराजगी और मृतकों के प्रति संवदेना जाहिर की। सरकार से मांग की कि सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Pahalgam Attack: राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों की हरकत कायराना है। भारत के साथ ऐसा करने वाले आतंकवादियों और उनको बढ़ावा देने वाला कोई भी हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
वह अखिल भारतीय मनीषी परिषद की ओर से बनारस घराना लाॅन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अति विशिष्ट अतिथि पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी ने कहा कि देश के नागरिकों के सद्प्रयासों से देश पुराने गौरव और वैभव को प्राप्त करेगा। पुलवामा की घटना पर कहा कि सिर उठाने वाले सांपों को पुन: कुचला जाएगा।
विशिष्ट अतिथि दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि काशी सदैव से विद्वत परंपरा का नेतृत्व करने वाला ऊर्जावान नगरी रही है। यहां के विद्वानों ने सनातन धर्म को सदैव दिशा दी है। अतिथियों का स्वागत डाॅ. विद्यासागर पांडेय ने किया। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता राधे मोहन त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम में मणि शंकर पांडेय, डॉ. विभा मिश्रा, दिवाकर द्विवेदी, अजय कुमार मिश्रा ने विचार रखे।
आठ विद्वानों का हुआ सम्मान
इस दौरान विशिष्ट क्षेत्र में योगदान करने वाले आठ विद्वान डॉ. केदारनाथ उपाध्याय, डॉ. दया निधि मिश्रा, पं. जगजीतन पांडेय, डॉ. कमला शंकर, प्रो. कुलदीप कुमार पांडेय, प्रो. ज्ञानेश चौबे, अंडमान के शंकर ओझा, हरिद्वार के जितेंद्र शर्मा को मनीषी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. इशिता अवस्थी, डॉ. अत्रि भारद्वाज, अरुण मिश्रा, राजनाथ तिवारी, राजेश दीक्षित, डाॅ. अनिल कुमार पांडेय, डॉ. अलका पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. अरविंद शुक्ला ने किया।