फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police arrested accused for attempt to Strangle Devotees to Death in Kalbhairav Temple

कालभैरव मंदिर: श्रद्धालुओं की पिटाई के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, गुजरात के श्रद्धालुओं से की थी मारपीट

Mon, 18 May 2026 03:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 18 May 2026 03:01 PM IST
सार

Varanasi News: गुजरात से आए परिवार के साथ कालभैरव मंदिर में मारपीट का मामला सामने आया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Varanasi police arrested accused for attempt to Strangle Devotees to Death in Kalbhairav Temple
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काल भैरव मंदिर में दर्शन के दौरान गुजरात के श्रद्धालुओं की पिटाई के तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों में मंदिर के निकास द्वार क्षेत्र के अमित यादव, अमन शर्मा और रजनीश यादव है। सभी मंदिर में झाड़ फूंक और माला फूल बिक्री करने वालों के संपर्क में रहते हैं। अज्ञात आरोपियों को भी पुलिस तलाश रही है।

विज्ञापन


एसीपी कोतवाली ने मंदिर परिसर के पुजारियों और पूजा सामग्री बिक्री करने वालों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी श्रद्धालु से दुर्व्यवहार न हो। निजी सुरक्षाकर्मियों और कालभैरव चौकी पुलिस को भी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने को सख्त हिदायत दी। 
विज्ञापन


एसीपी ने कहा कि किसी भी श्रद्धालु के साथ दुर्व्यवहार होता है तो संबंधित पुलिसकर्मी जिम्मेदार माना जाएगा। बाहरी कोई भी व्यक्ति मंदिर के कार्य में हस्तक्षेप न करें। गुजरात के छापरा रोड नवासारी रवि पार्क सोसाइटी निवासी मुकेश भाई पटेल अपने माता-पिता, भाई के साथ शनिवार शाम काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। इस बीच अमित यादव, अमन शर्मा ने बैरिकेडिंग लाइन खुद से बंद कर दी। मुकेश भाई के पिता-भाई अंदर और मुकेश अपनी मां समेत बाहर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर अमित, अमन और रजनीश समेत अज्ञात ने मुकेश की पिटाई की और पिता का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। मां के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। आरोपियों ने गालीगलौज की। परिवार को इतनी ठेस पहुंची कि वह बिना दर्शन किए लौट गए। कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। 

नेमी श्रद्धालुओं ने बताया कि मंगलवार और रविवार को इतनी भीड़ होती है कि बाहर तक लाइन लगती है। बैरिकेडिंग जब मन चाहे होगी और हट जाती है। यह कौन करता है, यह भी किसी को नहीं पता। माला-फूल की बिक्री करने वालों ने श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देख बाहरी युवकों की फौज तैयार कर रखी है। झाड़ फूंक और हाथ में गंडा बांधने वाले भी मंदिर परिसर में बढ़ गए हैं। इनका कोई सत्यापन तक नहीं है। 

लोगों ने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि सेवा करने वालों को आईकार्ड जारी किए जाए। मंदिर परिसर में आवाजाही की अनुमति मिले। माला-फूल, झाड़ फूंक करने वालों के भी आई कार्ड बनाए जाएं। तभी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ अराजकता पर लगाम लग सकती है। 

मंदिर के निकास द्वार पर खड़े होकर दुकानों से माला-प्रसाद लेने वालों को प्रवेश कराते हैं। निकास द्वार को मनमाने ढंग से बंद किया जाता है। लोगों का आरोप है कि मंदिर के बाहर कुछ युवक अकसर दर्शनार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और व्यवस्था के नाम पर दबाव बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed