{"_id":"6502160e9c3a85f90f070fc4","slug":"kalash-yatra-took-place-and-soil-and-ash-was-collected-from-every-house-varanasi-news-c-20-vns1013-359813-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कलश यात्रा निकाल घर-घर से लिया मिट्टी व अक्षत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कलश यात्रा निकाल घर-घर से लिया मिट्टी व अक्षत
विज्ञापन
मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत बुधवार को गोदौलिया से शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में भाजपाजनों ने गाजेबाजे के साथ अमृत कलशयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर कलश में मिट्टी व अक्षत जुटाया।
कलशयात्रा जिस इलाके से गुजरा लोगों ने फूल बरसाए और कलश पात्र में अक्षत अर्पित कर बलिदानियों को याद किए। श्री काशी विश्वनाथ धाम के ट्रस्टी सदस्य बृजभूषण ओझा और अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत शंकरपुरी ने यात्रा का स्वागत भारत माता के जयकारे के साथ किया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया दिल्ली में बलदानियों की याद में बनने वाले अमृत वन के लिए अभियान चलाकर घर-घर से मिट्टी, एक मुट्ठी चावल, और पांच तुलसी दल जुटाए जा रहे हैं। भाजपानेता अश्विनी त्यागी ने बताया कि भाजपा की ओर से 9 अगस्त से देश भर में मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। इस अभियान की घोषणा पीएम मोदी ने 30 जुलाई को रेडियो पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम की 103वें कड़ी में की थी। संबोधन में पीएम मोदी ने आजादी के 77 साल पूरे होने पर स्वतंत्रता सेनानियों की याद में माटी मेरा देश अभियान चलाने का आह्वान किया था। विधायक डाॅ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य भारत के बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। विधायक ने बताया कि बलिदानियों की स्मृति में ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवरों के पास शिलाफलकम् स्थापित किए जाएंगे।
इस दौरान इंद्रेश सिंह, गोपाल जी गुप्ता, संदीप चौरसिया, मनीष कपूर, डाॅ वीरेन्द्र प्रताप सिंह, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, आलोक श्रीवास्तव, साधना वेदांती, आत्मा विशेश्वर आदि उपस्थित रहे।