फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kakori train action centenary celebration shown live

Varanasi News: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का दिखाया लाइव

Sat, 09 Aug 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kakori train action centenary celebration shown live
सर्किट हाउस सभागार में शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के समापन पर वीरों का नमन कार्यक्रम लाइव दिखाया गया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय और सीडीओ हिमांशु नागपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लखनऊ में चल रही काकोरी ट्रेन एक्शन से संबंधित प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन किया।
विज्ञापन

जनपद स्तर पर काकोरी शहीद स्मारक, मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण दिखाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य मंत्रियों के संबोधन को सुना। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को काकोरी स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत चयनित लाभार्थियों को टूलकिट दी गई। एमएलसी धर्मेंद्र राय ने बच्चों से संवाद कर भारत के महान क्रांतिकारियों के बारे में बताया। प्रधानमंत्री के स्वदेशी वस्तुएं अपनाने की बात पर बल दिया। सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, कविता सुनाई। एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने भारत की आजादी की लड़ाई में शहीद हुए क्रांतिकारियों को याद कर सभी को नमन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed