फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kajjakpura ROB work in final stage

Varanasi News: अंतिम चरण में कज्जाकपुरा आरओबी का कार्य

Sat, 22 Nov 2025 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Kajjakpura ROB work in final stage
वाराणसी। एक दिसंबर से शुरू होने वाले कज्जाकपुरा आरओबी की तैयारियों को लेकर कमिश्नर और डीएम के निर्देश के बाद यहां काम तेज हुआ है। फीनिशिंग काम अंतिम चरण में हैं। लाइटों को चेक करने से लेकर पेटिंग आदि के कार्य पूरे कराए जा रहे हैं। इसके अलावा आरओबी के नीचे जहां जलजमाव की समस्या आती थी। उसे भी ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ड्रेनेज लाइनों को दुरुस्त कराने का काम सेतु निगम की ओर से कराया जा रहा है। ताकि निर्धारित समय में इसे चालू किया जा सके। 1335 मीटर लंबाई के आरओाबी की कुल लागत 144.52 करोड़ है। 2019 में शुरू हुई योजना को 2022 में पूरी करनी थी लेकिन तकनीकी कारणों से इसे पूरा नहीं किया जा सका है। अब यह नवंबर में पूरी होने के बाद दिसंबर में चालू करने की पूरी तैयारी हो गई है। सेतु निगम के अधिकारी के अनुसार केवल फीनिशिंग का काम बाकी है। जिसे 30 नवंबर तक पूरा करा लिया जाएगा। आरओबी के नीचे पानी की वाली समस्या भी दूर हो जाएगी। इसके लिए जलकल और जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जो काम को पूरा करा रहे हैं। इसकी नियमित मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed