फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kailash Satyarthi bharat yatra will reach varanasi toady

वाराणसी पहुंची कैलाश सत्यार्थी की ‘भारत यात्रा’, बाल तस्करी के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

Thu, 05 Oct 2017 08:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 05 Oct 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
Kailash Satyarthi bharat yatra will reach varanasi toady
‘भारत यात्रा’ - फोटो : अमर उजाला
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के नेतृत्व में बाल यौन शोषण, तस्करी और दुर्व्यवहार के खिलाफ निकली देशव्यापी भारत यात्रा गुरुवार को 50वें दिन काशी पहुंची।
विज्ञापन


यहां कचहरी स्थित अंबेडकर प्रतिमा से मलदहिया स्थित पटेल मूर्ति तक पैदल यात्रा में काफी लोग शामिल हुए और यात्रा को सफल बनाने एवं बचपन सुरक्षित करने के लिए आह्वान किया। यह यात्रा 11 सितंबर से देश के विभिन्न राज्यों से सात जगहों से एक साथ निकली है।
विज्ञापन


हालांकि वाराणसी में किन्हीं कारणों से वे शामिल नहीं हो सके। यात्रा में शामिल गोविंद ने बताया कि कन्याकुमारी से चलकर गुवाहाटी, पश्चिम बंगाल, बिहार से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश की है। यात्रा का उद्देश्य देश और दुनिया में बाल यौन शोषण, उनके साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बड़ी सामाजिक बुराई है। कैलाश सत्यार्थी की यह यात्रा शुरूआत है और सामाजिक कुरीति के खिलाफ युद्ध है। यात्रा में बचपन को बचाने और बच्चों के साथ हो रही यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने का आह्वान किया गया।

यात्रा मिर्जापुर, इलाहाबाद होते हुए लखनऊ, आगरा से जयपुर के बाद दिल्ली तक जाएगी। 11 हजार किमी की यह यात्रा 22 राज्यों से होकर दिल्ली पहुंचेगी। मदुरई, बंगलूरू, मुंबई, एमपी, जम्मू-कश्मरी, दिल्ली, उड़ीसा समेत कई राज्यों से होकर जाएगी।


इसमें ग्रामोदय आईटीआई, एसोसिएशन फार पीपल सेक्शन, एपेक्स कॉलेज ऑफ  फिजियोथैरेपी और नर्सिंग, अस्मिता चाइल्ड लाइन, चाइल्ड लाइन वाराणसी, मानव विकास सेवा संस्थान, महिला सामाख्या के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed