फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jyoti patel

फुटबालर ज्योति पटेल को कांग्रेस ने किया सम्मानित

Sat, 21 Mar 2020 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
jyoti patel
वाराणसी। कांग्रेस नेता शुक्रवार को फुटबालर ज्योति पटेल को सम्मानित करने उनके घर पहुंचे। कोरोना के कारण देशभर में तमाम खेल गतिविधियां रद्द होने के बाद ज्योति अपने घर आई हुई हैं। जहां प्रदेश और जनपद के पदाधिकारियों ने ज्योति को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के संदेश पत्र को सौंपा। कहा कि जब प्रियंका बनारस आएंगी तो ज्योति से मिलने जरूर आएंगी।
विज्ञापन

गणेशपुर पहाड़ी निवासी ज्योति कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। नेपाल, मंगोलिया और टर्की में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। इन उपलब्धियों को देखते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पदाधिकारियों को ज्योति को सम्मानित करने को कहा था। शुक्रवार को प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह, जिला अध्यक्ष प्रजानाथ, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे समेत कई कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

मैने भी अपने समय में कबड्डी और एथलेटिक्स खेला, मगर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुंच पाई। मगर जब मेरी चार बेटियां हुईं तो मैने तय किया कि इन्हें अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहुंचाऊंगी। जिसका नतीजा है ज्योति।- शांति, मां
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी चार बेटियां हैं, मैं सभी को खेलने की छूट दी है। जो जितना मेहनत करेगा वो विश्व पटल पर चमकेगा। ज्योति ने अथक मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल किया है। -संजय प्रसाद, पिता

माता-पिता का सपोर्ट मिलना बहुत जरूरी है। साथ ही एक अच्छे गुरु का भी मिलना अनिवार्य है और वो मुझे भैरव दत्त के रूप में मिला जिन्होंने मुझे इस लायक बनाया। -ज्योति पटेल, फुटबालर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed