फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Justice Giridhat Malviya Injerd In Road Exident

सड़क हादसे में जस्टिस गिरधर मालवीय घायल

Wed, 13 May 2015 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Wed, 13 May 2015 03:00 AM IST
विज्ञापन
Justice Giridhat Malviya Injerd In Road Exident
वाराणसी। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के पौत्र जस्टिस गिरिधर मालवीय और उनकी पत्नी मंगलवार की दोपहर वाराणसी-इलाहाबाद मार्ग पर औराई में हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। जस्टिस मालवीय अपनी पत्नी के साथ इलाहाबाद से बनारस आ रहे थे। इसी दौरान औराई के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी इनोवा कार पेड़ से टकरा गई। गाड़ी उनका ड्राइवर राज बहादुर चला रहा था। गंभीर रूप से जख्मी तीनों लोगों का यहां बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घटना दोपहर करीब बारह बजे की है। औराई के पास अचानक एक बाइक सवार उनकी कार के सामने आ गया। ड्राइवर राज बहादुर ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाने के साथ ही कार बाईं ओर मोड़ दी। कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के कुछ देर बाद ही 108 एंबुलेंस से गिरिधर मालवीय, उनकी पत्नी और ड्राइवर को बीएचयू ट्रामा सेंटर लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक जस्टिस
विज्ञापन


मालवीय को सीने और पसली में चोटें आई हैं। वहीं उनकी पत्नी कांता मालवीय के दाएं हाथ और बाएं पैर में फ्रैक्चर है। ट्रामा सेंटर के ओएसडी प्रो. आनंद कुमार ने बताया कि जस्टिस मालवीय की पत्नी को पैर में गंभीर चोट आई है, जिसका आपरेशन करना होगा। यह आपरेशन चार दिन बाद होगा। उधर, जस्टिस मालवीय के दुर्घटना में चोटिल होने की जानकारी मिलने के बाद कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन


और उनकी पत्नी भी ट्रामा सेंटर पहुंचे। इस दौरान एक्सीडेंट की सूचना पर बीएचयू के कई छात्र भी गिरिधर मालवीय का हाल जानने ट्रामा सेंटर पहुंचे थे लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते गार्डों ने उन्हें मिलने से मना कर दिया। कई छात्र इसे लेकर नाराज भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed