फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jupiter saturn conjunction make bhed yuti sanyog see what will be its effect from astrological point of view

शनि और बृहस्पति का मिलन बना रहा भेद युति संयोग, ज्योतिष के नजरिए से देखें इसका क्या होगा प्रभाव

Mon, 21 Dec 2020 02:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 21 Dec 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
jupiter saturn conjunction make bhed yuti sanyog see what will be its effect from astrological point of view
बृहस्पति और शनि - फोटो : सोशल मीडिया।

शांति, ज्ञान और न्याय के प्रतीक ग्रह आज एक ही राशि में होंगे। शनि और बृहस्पति की कुंभ राशि में मिलन खगोलीय घटना के साथ ही वैश्विक पटल पर भी अपना प्रभाव छोड़ेगी। 21 दिसंबर को जो खगोलीय घटना होने वाली है वह वर्तमान में जो लोग धरती पर हैं फिर इस घटना के साक्षी नहीं बन पाएंगे, क्योंकि ऐसी दुर्लभ घटना सदियों में होती है।

विज्ञापन

21 दिसंबर को गुरु बृहस्पति शनि महाराज के इतने करीब आ जाएंगे कि इन दोनों ग्रहों का अंतर कर पाना कठिन होगा। ज्योतिष के नजरिए से देखें तो दो बड़े ग्रहों का बेहद नजदीक आना शुभ नहीं होता है। इसका व्यापक असर पृथ्वी पर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि वृहत संहिता के ग्रह-युद्ध अध्याय में कहा गया है कि जब दो ग्रह इतने निकट आ जाएं कि धरती से देखने पर दोनों के बिंब एकीभूत हो जाएं तब भेद-युति होती है। यानी दोनों ग्रहों को नग्न आंखों से देखने पर भेद नहीं किया जा सकता। ऐसा ज्योतिषीय संयोग होने पर दुनिया, समाज और व्यवहार में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ज्ञान और न्याय के देवता की युति बनने से देश में चल रहे विवाद सुलझेंगे। शनि के प्रभाव से विवादों को लेकर न्यायालय बड़े फैसले ले सकता है। लेकिन शनि के कारण देश के लोगों और पशुओं में बीमारियां बढ़ने की आशंका बन रही है। दुर्घटनाएं बढ़ने के भी योग हैं।

आम जीवन में बढ़ेगा आक्रोश
ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि गुरु और शनि की युति के कारण आम जन जीवन में आक्रोश बढ़ने की आशंका है। सरकार और सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों में असंतोष होगा। सरकारी व्यवस्था के खिलाफ लोग सड़क पर भी उतर सकते हैं। शनि और गुरु का मेल बढ़ने से लोगों के बीच धर्म के प्रति पाखंड और दिखावे में बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले साल में मंगल राजा और मंत्री होंगे। इससे इनका प्रभाव बढ़ेगा।

गिरेंगे जमीन के भाव, चढ़ेगा सोना
काशी विद्वत परिषद के मंत्री पं. दीपक मालवीय ने बताया कि शनि और गुरु की युति के कारण बाजार में सुस्ती हो सकती है। जमीन और प्रॉपर्टी के दाम घटेंगे तो दूसरी और धातु खासकर स्वर्ण के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है। ग्रहों की युति से देश के उत्तरी हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। ठंड और बढ़ेगी।

कुछ जगहों पर बरसात की भी संभावना है। खाने की चीजें महंगी हो सकती हैं। रुई, सूती कपड़े, मूंगफली, उड़द और मूंग के दाम भी बढ़ सकते हैं। देश के किसानों की चिंता बढ़ने के योग हैं। गुरु-शनि का एक साथ होना शिक्षा व्यवस्था के लिए अशुभ फल देने वाला रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में असंतोष रहेगा और विवाद भी बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed