फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Junior engineer caught red handed take bribe in azamgarh

डेढ़ लाख का बिजली बिल रिश्वत देते ही हुआ 24 हजार, फिर पांच हजार के चक्कर में जेई हुआ गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2019 08:00 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 26 Jul 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Junior engineer caught red handed take bribe in azamgarh
रंगेहाथों पकड़ा गया जेई - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारी नरायनपुर गांव में स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई छोटेलाल राम शुक्रवार को पांच हजार रुपया घूस लेते गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान यह भी पता चला कि जेई ने 15 हजार रुपये घूस लेकर 1.58 लाख रुपये की बिल को  24 हजार कर दिया।

विज्ञापन


नया विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर घूस लेते हुए एंटी करप्शन विभाग गोरखपुर की टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन विभाग के निरीक्षक देव प्रकाश राव ने तहरीर देकर जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


जौनपुर जिले के जलालपुर थाने के मझगांवा कला गांव निवासी छोटेलाल पुत्र भुल्लन राम विद्युत विभाग में अवर अभियंता (जेई) के पद पर थे। उनकी तैनाती जीयनपुर कोतवाली के अमुआरी नरायनपुर गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली के टेकनगाढ़ा गांव निवासी जगपत प्रजापति पुत्र रघूनाथ एक केवी का कनेक्शन लिया था। काफी दिनों से चल रहा बकाया बढ़कर 1.58 लाख तक पहुंच गया था। मई माह में विभाग ने उसका कनेक्शन काट दिया। ऐसे में जगपत नया कनेक्शन लेने के लिए जेई छोटेलाल से मिला।

जेई ने उसे कहा कि 15 हजार रुपये दो तुम्हारा बिल कम हो जाएगा। जिस पर जगपत ने दस हजार रुपये जेई को घूस दिया। जेई छोटेलाल ने जगपत का बिल घटाकर महज 24 हजार 254 रुपये कर दिया। 24 जून को जगपत ने पांच हजार रुपये और चार जुलाई को 19 हजार 254 रुपये जमाकर बकाया चुका दिया।

साथ ही अपना कनेक्शन जोड़ने के लिए पुन: जेई से मिला तो जेई छोटेलाल ने कनेक्शन जोड़ने के लिए जगपत से पांच हजार रुपये और घूस मांगी। इसपर जगपत सामाजिक संगठन ‘प्रयास’ के लोगों से मिला और 23 जुलाई को एंटी करप्शन विभाग गोरखपुर में शिकायत की। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शुक्रवार की शाम को जगपत के हाथों जेई को पांच हजार रुपये का घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed