{"_id":"60ce51e48ebc3ecc0605bce0","slug":"june-s-average-rain-record-broken-in-seven-days-varanasi-news-vns595781970","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में टूट गया जून के औसत बारिश का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में टूट गया जून के औसत बारिश का रिकॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल समय से पहले मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश भी अच्छी हुई है। 13 को मानसून के आने के बाद अब तक सात दिन में ही 200 मिलीमीटर बारिश होने से जून में औसत मानक का रिकॉर्ड टूट गया है। आने वाले दिनों में बारिश की जो संभावना जताई जा रही है, उससे पिछले दस साल का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। इधर, शनिवार सुबह से शुरू बूंदाबांदी रात तक तेज बारिश में तब्दील हो गई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
आमतौर पर वाराणसी समेत पूर्वांचल में 20 जून तक मानसून आता है, लेकिन इस बार समय से पहले 13 जून को ही मानसून ने दस्तक दे दी। अगले दिन से ही बारिश शुरू हुई, जो रुक रुक होती जा रही है। 13 से 16 जून तक 44 मिलीमीटर बारिश हुई थी जबकि 17 जून को 102 मिलीमीटर बारिश हुई। शुक्रवार और शनिवार को मिलाकर दो दिन में मौसम विभाग ने 54 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। 13 से 19 जून तक कुल 200 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार जून महीने में औसत बारिश का मानक 114 मिली मीटर है, ऐसे में इन सात दिनों में ही इसका रिकॉर्ड टूट गया। बताया कि मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है।
कम दबाव का बना है क्षेत्र
अभी भी कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणी पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बना है। इस वजह से अगले दो-तीन दिन तक बारिश होने के आसार है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि शनिवार को तीन डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी 24.2 की जगह शनिवार को 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
अब तक जून महीने में बारिश
वर्ष बारिश ( एमएम)
2011 211.7
2012 13.8
2013 196
2014 22.9
2015 137.7
2016 91.3
2017 29.7
2018 91.5
2019 34.3
2020 217.2
2021 200