{"_id":"681dc3fa9abb126e220ae886","slug":"jumma-namaz-in-varanasi-amid-tight-security-in-kashi-mosques-2025-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: काशी की मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज, भारतीय सेना के लिए मांगी दुआ; पढें- दिनभर की अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: काशी की मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज, भारतीय सेना के लिए मांगी दुआ; पढें- दिनभर की अपडेट
Fri, 09 May 2025 02:35 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 09 May 2025 02:35 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट है। काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जुमे की नमाज के दौरान भारतीय सेना के लिए दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर तैनात सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में ज्ञानवापी सहित शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के सभी मस्जिद में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज पढ़ी गई। इस दौरान नमाजियों ने भारतीय सेना के लिए दुआ मांगी। जुमे की नमाज को लेकर काशी जोन में हाई अलर्ट रहा। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर और सभी गंगा घाटों पर मिलिट्री ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को भी सतर्क किया गया है कि वह अति संवेदनशील इलाकों में भ्रमणशील रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी की जा रही है। किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
कमिश्नरेट की सोशल मीडिया टीम इसकी निगरानी शुरू कर दी है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में संबंधित थाना और चौकियों को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में निकले और लोगों से संवाद करें।
विज्ञापन
काशी में हाई अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
भारत- पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर काशी में हाई अलर्ट
कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन के अपर पुलिस उपायुक्त सरवणन टी ने जुमे की नमाज को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत- पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव व जुमे की नमाज को देखते हुए काशी जोन में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। पूरे वाराणसी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट की पुलिस सतर्क है।

एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी
बाबतपुर एयरपोर्ट सहित आसपास के गांव में भी संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा अधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं। टैक्सी चालकों और एयरपोर्ट पर यात्रियों को लेने आने वालों को भी पोर्टिको एरिया से हटाया गया है। वहीं स्थानीय पुलिस टीम भी मौजूद है। जो बाहर की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन