फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Juice seller's daughter Annu will showcase her hockey skills in the national competition.

Varanasi News: जूस बेचने वाले की बेटी अन्नू राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी हॉकी का हुनर

Sat, 04 Apr 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Juice seller's daughter Annu will showcase her hockey skills in the national competition.
वाराणसी। जोश, जज्बा और जुनून हो तो कोई भी काम असंभव नहीं होता है। इसे साबित कर दिखाया है चार बहनों में तीसरे नंबर हॉकी खिलाड़ी अन्नू पाल ने। शिवपुर के दशमीपुर गांव की रहने वाली अन्नू के पिता सुभाष पाल ठेले पर जूस बेचते हैं। मां मां भगवानी देवी गृहिणी हैं। अन्नू पाल का पहली बार उत्तर प्रदेश की सब जूनियर महिला टीम में चयन हुआ है।
विज्ञापन

फुल बैक पोजिशन से खेलने वाली अन्नू पाल को पेनल्टी काॅर्नर को गोल में बदलने में महारत हासिल है। विकास इंटर काॅलेज परमानंदपुर में कक्षा 10 की छात्रा कई बार प्रादेशिक हॉकी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की तरफ से खेल चुकी हैं। खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली अन्नू पढ़ाई में भी अव्वल हैं। नौवीं कक्षा में उन्होंने 90 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वह इदरीस अहमद से परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। अन्नू ने बताया कि काॅलेज में उसे हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने खेलते हुए देखा था। उसके बाद उन्होंने ने ही उसकी कोचिंग की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

उम्मीद जताई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह शानदार प्रदर्शन करेगी। हाल ही में 16वीं हॉकी इंडियन सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम घोषित कर दी गई। अन्नू ने भी अपनी प्रतिभा से इस टीम में जगह बनाई। यह टीम पांच अप्रैल को रांची में आयोजित नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में मिजोरम के खिलाफ खेलेगी। यूपी टीम में वर्षा सिंह, फरीदा खातून, दिव्या यादव, आराधना यादव, आकांक्षा, अंशु, अन्नू पाल, रोशा, नैना, अध्या यादव, औरिका कुमारी, वैशाली सेन, ममता, दिव्यांशी सिंह, मानसी, रूबी यादव, विभा कटियार, गुरमीत कौर का चयन हुआ है। टीम कोच अकरम महमूद हैं, वहीं टीम मैनेजर अर्शी परवीन सिद्दीकी हैं। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह और सचिव केबी रावत ने टीम को उपहार स्वरूप चेंजिंग किट और बैग भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed