{"_id":"62b16194fdc58150a74b78fe","slug":"judge-who-ordered-gyanvapi-s-survey-transferred-to-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का आदेश देने वाले जज का बरेली तबादला, कुछ दिन पहले ही मिला था धमकी भरा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का आदेश देने वाले जज का बरेली तबादला, कुछ दिन पहले ही मिला था धमकी भरा पत्र
Tue, 21 Jun 2022 11:43 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/प्रयागराज
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:43 AM IST
सार
प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात कुल 619 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का आदेश देने वाले वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात कुल 619 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस सूची में वाराणसी के कई न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं। ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का आदेश देने वाले सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर का तबादला बरेली किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश भर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रैंक के 285 न्यायिक अधिकारी, सिविल जज सीनियर डिवीजन रैंक के 121 न्यायिक अधिकारी तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के 213 न्यायिक अधिकारियों के तबादले में वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही उन्हें धमकी भरा पत्र मिला था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से जारी तबादला आदेश में स्थानांतरित किए गए सभी न्यायिक अधिकारियों से कहा गया है कि उन्हें हर हाल में चार जुलाई 2022 तक अपना प्रभार सौंपना होगा। इस आशय की अधिसूचना इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग की ओर से सोमवार को जारी की गई है।
विज्ञापन