{"_id":"58addb334f1c1b6f1cb23682","slug":"joint-road-show-of-rahul-akhilesh-is-final-on-27-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में राहुल-अखिलेश का साझा रोड शो पक्का, कई नेता पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में राहुल-अखिलेश का साझा रोड शो पक्का, कई नेता पहुंचे
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 23 Feb 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी अखिलेश यादव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का शहर में साझा रोड शो 27 फरवरी को होगा। मंगलवार को इलाहाबाद में दोनों नेताओं के रोड शो से उत्साहित सपा और कांग्रेस के पदाधिकारी काशी में रोड शो की तैयारियों में जुट गए हैं।
दो अगस्त, 2016 को काशी में हुए सोनिया गांधी के रोड शो से भी ज्यादा भीड़ और समर्थन जुटाने की रणनीति बनाई जा रही है। रोड शो की तैयारी के लिए बुधवार को पार्टी के बड़े नेताओं ने काशी में डेरा डाल दिया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी, नसीब सिंह और जोन प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह रोड शो की तैयारी के लिए बुधवार की शाम काशी पहुंच गए।
विज्ञापन
एक-दो दिन में कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अभियान समन्वयक और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेस-सपा के कुछ और जिम्मेदार नेता भी पहुंचेंगे।
अखिलेश और राहुल के साझा रोड शो के रूट ड्राफ्ट पर भी मंथन शुरू हो गया है। दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की सहमति के बाद उस पर अंतिम निर्णय एसपीजी के अधिकारी लेंगे।