फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jodi-Gada-Dangal Rohit drinks 7 liters of milk every day made 30 moves with 48 kg mace and got honor

जोड़ी-गदा-दंगल: रोज सात लीटर दूध पीने वाले रोहित ने 30 हाथ फेरी 48 किलो की गदा, मिला सम्मान

Mon, 08 Sep 2025 09:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 08 Sep 2025 09:58 PM IST
सार

वाराणसी के रोहित ने जोड़ी गदा दंगल में शानदार प्रदर्शन किया तो अखाड़ा परिसर तालियों से गूंज उठा। गदा फेरने के बाद उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिलीं। 

विज्ञापन
Jodi-Gada-Dangal Rohit drinks 7 liters of milk every day made 30 moves with 48 kg mace and got honor
जोड़ी गदा दंगल में रोहित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News: स्वर्गीय निरहू सरदार की स्मृति में शनिवार को नगवां स्थित अखाड़े में जोड़ी गदा दंगल हुआ। इसमें रेवड़ी तालाब के लालकुट्टी अखाड़े के खिलाड़ी रोहित 48 किलो की गदा को 30 हाथ फेर विजेता बने हैं। 

विज्ञापन


रोहित ने बताया कि वो रोज सात लीटर दूध पीते हैं। 250 ग्राम सूखा मेवा, 200 ग्राम घी, और 12 केले खाते हैं। इसमें तीन जोड़ी और तीन गदा की प्रतियोगिता के लिए कांटे वाली जोड़ी रखी गई थी। दंगल में लालकुट्टी अखाड़े के ही धीरज पहलवान ने 42 किलो की गदा पर 26 हाथ फेरकर विजेता बने। बड़ी गैबी के साजन पहलवान ने 35 किलो गदा को 34 बार फेरकर विजेता बने। 
विज्ञापन


मूर्चालीबीर के अतुल यादव ने 18 किलो की जोड़ी 137 हाथ फेरा, सूरज कुंड व्यायामशाला के तुषार यादव ने 28 किलो की जोड़ी को 56 हाथ फेरा, रेवड़ी तालाब हनुमान व्यायामशाला के कुणाल यादव ने 37 किलो की जोड़ी को 39 हाथ फेरकर विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


42 किलो की जोड़ी फेरने के लिए कोई पहलवान आगे नहीं आया। 20 किलो की कांटे वाली जोड़ी को मिट्ठू पहलवान ने 51 हाथ फेर कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सौरभ श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन दयाशंकर यादव, धन्यवाद राजकुमार यादव ने दिया। इस मौके पर एमएलसी आशुतोष सिन्हा, किशन दीक्षित, पूजा यादव रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed