फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   job skilled training from one june at iit bhu

आईआईटी बीएचयू में बेरोजगारों के लिए जॉब स्किल्ड ट्रेनिंग एक जून से

Mon, 22 May 2017 08:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 22 May 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
job skilled training from one june at iit bhu
सीवी राइटिंग से लेकर कम्यूनिकेशन स्किल की दी जाएगी ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू के मालवीय संवर्धन और नवप्रवर्तन केंद्र और स्टार्टअप यंग स्किल्ड इंडिया की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए जॉब स्किल्ड ट्रेनिंग की शुरुआत की जा रही है। एक जून से ये ट्रेनिंग आईआईटी बीएचयू के ही एमसीआईआईई में शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


ये ट्रेनिंग मॉड्यूल 10 दिन से लेकर एक माह तक का होगा, जिसे अलग-अलग जॉब प्रोफाइल के लिहाज से तैयार किया गया है। सोमवार को केंद्र के समन्वयक प्रो. पीके मिश्रा, प्रो. प्रदीप श्रीवास्तव और यंग स्किल्ड इंडिया के संस्थापक नीरज श्रीवास्तव ने ये जानकारी संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन


प्रो. पीके मिश्रा ने बताया कि आज युवा शिक्षित होने के बावजूद बेरोजगार हैं। उनके पास डिग्री है लेकिन स्किल नहीं है। ये ट्रेनिंग प्रोग्राम इसी उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है, जिसमें सीवी व रिज्यूम राइटिंग से लेकर कम्यूनिकेशन, प्रेजेंटेशन और रिपोर्टिंग स्किल तक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग जॉब प्रोफाइल के लिहाज से छात्र-छात्राओं को तैयार किया जाएगा। आईआईटी व बीएचयू के विशेषज्ञ ये ट्रेनिंग देंगे। नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि आगे इसके कॉलेज और स्कूल लेवल पर भी कराया जाएगा।

इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए स्टूडेंट्स 7860167876 या वेबसाइट www.youngskilledindia.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed