फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Job Card for parents of young children will be malnourished

कुपोषित बच्चों के अभिभावकों का बनेगा जॉब कार्ड

Tue, 28 Jun 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 28 Jun 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
राज्य पोषण मिशन के तहत सोमवार को गोद लिए गांव पिंडरा के बैकुंठपुर और हरहुआ के आयर का निरीक्षण डीएम विजय किरन आनंद ने किया। अतिकुपोषित और आंशिक कुपोषित बच्चों के अभिभावकों का मनरेगा जॉब कार्ड अनिवार्य रूप से बनाने का निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिया। कहा कि ऐसे लोगों का राशन कार्ड भी बनाया जाए। 
विज्ञापन


बैकुंठपुर में पूर्व में आदेश देने के बाद भी खराब हैंडपंप की मरम्मत और रिबोर नहीं करने की जानकारी पर डीएम ने जल निगम के अधिशासी अभियंता के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। आयर में संपर्क मार्ग नहीं बनवाने पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को ठीक ढंग से नहीं पढ़ाने, नियमित पोषाहार नहीं देने और किचेन की दशा खराब होने पर नाराजगी जताई। केंद्र पर जल्द से जल्द शौचालय निर्माण का भी निर्देश दिया। साथ ही सीडीपीओ को खिलौने और अच्छी किताबें केंद्र पर रखने को कहा।
विज्ञापन


डीएम ने बच्चों का वजन कराने और टीकाकरण के लिए एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिया। कहा कि गर्भवती और धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार और दवाएं समय से उपलब्ध कराएं। ग्रामीणों को खुले में शौच न करने और इससे होने वाली बीमारियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हरहुआ में मुसहर बस्ती की महिलाओं ने डीएम की गाड़ी रोक कर राशन कार्ड व आवास न मिलने की शिकायत की। इस पर डीएम ने प्रधान गायत्री और सचिव को एक माह के भीतर सभी की समस्याओं का समाधान कराने को कहा। यहां सड़क, बिजली, पानी के लिए ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed