फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   JNU president Aditi Mishra studied politics at BHU in varanasi

JNU: बनारस की रहने वाली हैं जेएनयू में अध्यक्ष बनीं अदिति, बीएचयू से किया था राजनीति विज्ञान से बीए

Fri, 07 Nov 2025 03:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 07 Nov 2025 03:17 PM IST
सार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रसंघ चुनाव में वामपंथी गठबंधन चुनाव में वामपंथी गठबंधन ने सेंट्रल पैनल के चारों पदों पर जीत दर्ज कर लाल सलाम का दबदबा कायम रखा है। इसमें अध्यक्ष पद पर बनारस की अदिति मिश्रा को चुना गया है।

विज्ञापन
JNU president Aditi Mishra studied politics at BHU in varanasi
बीएचयू से पढ़ी हैं अदिति मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच वर्ष पहले अदिति मिश्रा को बीएचयू ने राजनीति विज्ञान की थ्योरी सिखाई और अब वह नई दिल्ली में जेएनयू की छात्रसंघ अध्यक्ष हैं। बृहस्पतिवार को जेएनयू में आइसा पार्टी से छात्रसंघ अध्यक्ष चुनी गईं अदिति मिश्रा ने बीएचयू में सत्र 2017 से 2020 में राजनीति विज्ञान से बीए किया था।
विज्ञापन


बीएचयू कैंपस में अदिति की राजनीतिक सक्रियता और नेतागिरी तो शून्य थीं लेकिन 2017 के छात्राओं के आंदोलन में बढ़-चढ़कर आवाज उठाया था। 2020 में उत्तीर्ण होने के बाद अदिति ने पॉन्डिचेरी से पीजी किया। इसके बाद पीएचडी करने के लिए जेएनयू आ गईं और यहां के माहौल में रमते ही अध्यक्ष पद पर चुनाव में हाथ आजमाने उतर गईं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; JNU Election Result: लेफ्ट पैनल के चक्रव्यूह को भेद न सकी ABVP, गठबंधन की एकजुटता से वामदल चारों सीटें पर विजय
विज्ञापन
विज्ञापन


अदिति 1937 वोट से जीत दर्ज कर चुकी हैं। राजनीति में आने से पहले ही अदिति ने जेएनयू से पीएचडी के लिए राजनीति विज्ञान को ही अपना विषय चुना। वर्तमान में वह सेंटर फॉर कंपरैटिव पॉलिटिक्स एंड पॉलिटिकल थ्योरी में पीएचडी कर रहीं हैं। मूल तौर पर बनारस की निवासी अदिति के अध्यक्ष बनते ही बीएचयू के छात्र और छात्राओं ने फोन करके खूब बधाईयां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed