फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   JNU out in protest against the tricolor trip

जेएनयू प्रकरण के विरोध में निकली तिरंगा यात्रा

Thu, 25 Feb 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Thu, 25 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
JNU out in protest against the tricolor trip
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीएचयू इकाई की ओर से बुधवार को सिंह द्वार से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जेएनयू में हुई राष्ट्रदोह की घटना के विरोध में निकाली गई इस यात्रा में छात्र-छात्राओं ने भारत की एकता व अखंडता का संकल्प भी लिया। यात्रा के दौरान छात्रों की पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


प्रांत सह संयोजक अरुण कुमार चौबे ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने और राष्ट्रीय विरोधी कार्यों को बढ़ावा देने वाले अलगाववाद समर्थकों को सबक सिखाने के लिए निकाली गई। यात्रा के दौरान छात्रों ने मांग की कि जेएनयू कांड के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कभी इस तरह का कृत्य करने का साहस न किया जा सके।
विज्ञापन


यात्रा में भूपेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, श्याम जी सिंह, विनय पांडेय, नीलेश रंजन, अजय सिंह मुन्ना, दिनेश दीक्षित, पवन तिवारी, अभिषेक सिंह, अमर्त्य उपाध्याय, पतंजलि, यशवंत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed