फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jetty near Markandeya Mahadev Ganga Ghat was burnt by anti-social elements

Varanasi News : मार्कंडेय महादेव गंगा घाट लगी जेटी असामाजिक तत्वों ने फूंकी, लाखों का नुकसान, तफ्तीश जारी

Sun, 23 Mar 2025 06:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 23 Mar 2025 06:22 PM IST
सार

कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव गंगा घाट पर लगी जेटी को असमाजिक तत्वों ने शुक्रवार की रात फूंक दिया। पूरी जेटी जलकर खाक हो गयी। बताया जा रहा है इससे लाखों का नुकसान हुआ है। सूत्रों बता रहे हैं कि तीन वर्ष पहले भी जेटी फूंकी गई थी जिसमें तीन अभ्युक्त जेल गए थे। एक बार फिर से वही हरकत होने के बाद पुलिसिया जांच जारी है।
 

विज्ञापन
Jetty near Markandeya Mahadev Ganga Ghat was burnt by anti-social elements
जली हुई जेटी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रयास कर करोड़ों रूपये में मार्कंडेय महादेव का सुंदरीकरण, पाथवे,गंगा घाट व गोमती संगम घाट की सीढिया,पाथवे,रेन बसेरा,रेलिंग इत्यादि कार्य कराए।गंगा नदी में जेटी लाखों रुपए खर्च कर लगवाई लगवाई। पिछले वर्ष आये बाढ़ में सीढ़ियां गंगा के बलधुस मिट्टी से पट गयी।

विज्ञापन


इसी दौरान गंगा नदी के पानी से जेटी एक सौ फुट ऊपर उठ कर बहते हुए पाथवे पर आकर लटक गयीं थी।मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर भी जेटी हटाई नही जा सकी जेटी को पाथवे से हटाकर पाथवे के बीचमें कर पाथवे का आवागमन चालू कर दिया गया।परंतु जेटी गंगा नदी के तलहटी से सौ फुट ऊपर पाथवे का शोभा बढ़ा रहा था।
विज्ञापन


असामाजिक तत्वों ने पूरी जेटी ही फूंक डाली जिससे प्लास्टिक व लकड़ी के लगे उपकरण जलकर राख हो गया।जिला प्रशासन के द्वारा जेटी जलने की रिपोर्ट तक दर्ज नही कराया गया है।विदित है कि तीन वर्ष पूर्व भी एक जेटी को गंगा नदी किनारे फुंकी गयी थी।जिसपर प्रशासन ने चार अभियुक्तों को कानून के दायरे में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन को तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।एक अभियुक्त पुलिस के पकड़ से आज तक बाहर रहा।जिला प्रशासन के कड़े रुख पर मण्डलायुक्त कौशलराज शर्मा के निर्देश पर छतिपूर्ति  की वसूली के लिए 17 ,17 लाख रुपये अभियुक्तों से वसूली करने का आदेश हुआ था परंतु आज तक वसूली तो दूर एक अभियुक्त आज तक गिरफ्तार नहीं हुआ।


इस सम्बंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पहले भी जेटी फुंकी गयी थी।दुबारा फिर से जेटी फुंकी गयी है।यह निंदनीय है।जिला प्रशासन इसे गम्भीरता से ले।इन अपराधियों को संरक्षण देने वालों के विरुद्ध भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।यही मेरी जिला पुलिस प्रशासन से अपेक्षा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed