फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   JEE main-2017 will conduct on 2 april at 30 centre in varanasi

JEE main-2017: दो अप्रैल को वाराणसी के 30 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Thu, 30 Mar 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 30 Mar 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
JEE main-2017 will conduct on 2 april at 30 centre in varanasi
demo pic
इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए जेईई मेन की परीक्षा दो अप्रैल को वाराणसी के 30 केंद्रों पर होगी। सीबीएसई द्वारा संचालित परीक्षा में 18 हजार 900 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पाली में होगी। सुबह की पाली की परीक्षा 27 केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन


दूसरी पाली में तीन केंद्रों पर वास्तुकला इंजीनियरिंग की परीक्षा होगी। यह जानकारी सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर व डालिम्स रोहनिया के प्रिंसिपल वीके मिश्रा ने दी।   दो अप्रैल को जेईई मेन की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन


दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे होगी। केंद्रों पर किसी भी तरह का इलेक्ट्रानिक गैजेट प्रतिबंधित है। परीक्षार्थियों को परीक्षा से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होना। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद बैठने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा की निगरानी के लिए उड़ाका दल की टीम होगी। बता दें कि इस बार परीक्षार्थियों को जेईई मेन की परीक्षा की तैयारी का मौका नहीं मिला है। यूपी बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं अभी चल ही रही हैं, इसी बीच इन्हें जेईई की परीक्षा देनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed