फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   JEE Advanced Result 2020 declared Arpit Rai  city Topper Varanasi news

JEE Advanced Result 2020: काशी के होनहारों ने बढ़ाया मान, अर्पित राय बने सिटी टॉपर

Tue, 06 Oct 2020 01:17 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 06 Oct 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
JEE Advanced Result 2020 declared Arpit Rai  city Topper Varanasi news
अर्पित राय सिटी टॉपर। - फोटो : अमर उजाला।

इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए ज्वाइंट इंट्रेंस एक्जाम एडवांस में काशी के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन कर मान बढ़ाया। परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने तीन हजार तक रैंक हासिल कर श्रेष्ठता सिद्ध की। सोमवार को जारी परिणाम में आजमगढ़ निवासी अर्पित राय ने 155वीं रैंक पाकर शहर में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन


जेईई एडवांस में 155वीं रैंक हासिल करने वाने अर्पित का सपना आईआईटी कानपुर और दिल्ली में दाखिला लेना है। उन्होंने बताया कि सनबीम भगवानपुर से इसी साल बारहवीं की परीक्षा 97.6 प्रतिशत अंकों से पास करने के बाद जेआरएस ट्यूटोरियल्स से तैयारी शुरू कर दी थी। जेईई मेंस परीक्षा में 603 रैंक पाने के बाद जेईई एडवांस में 155 रैंक के साथ शहर में सर्वोच्च स्थान पाने के बाद अर्पित के पिता डॉ. अजय कुमार राय, माता सुमन राय सहित पूरा परिवार बहुत खुश हैं।

विज्ञापन

JEE Advanced Result 2020 declared Arpit Rai  city Topper Varanasi news
जेआरएस ट्यूटोरियल के जेईई एडवांस के सफल छात्र और शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

जेआरएस के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

जेईई एडवांस परीक्षा में दुर्गाकुंड स्थित जेआरएस ट्यूटोरियल्स के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर संस्था का मान बढ़ाया है। सामान्य श्रेणी में अर्पित राय ने जहां 155वीं रैंक हासिल की वहीं सार्थक को 428, हर्षित तिवारी 505, प्रांजल बरनवाल ने 519 रैंक हासिल किया है।

सोमवार को जेआरएस के निदेशक एके झा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि कुल 96 छात्रों ने पहले 20 हजार में स्थान हासिल किया है। इसके अलावा 205 छात्र रैंक सूची में स्थान बनाने में सफल रहे। सामान्य श्रेणी में आदित्य सिंह 871, शुभम पाठक 879, विभव दूबे 1211, आनंद कुमार 1312 के साथ ही ओबीसी में आनंद कुमार 170, अजय कुमार 290, सौरभ सिंह 425, रंजु शर्मा ने 488 रैंक प्राप्त किया। इनमें अधिकांश छात्र फाउंडेशन कोर्स के हैं और इसी साल 12वीं की परीक्षा भी पास की है।

इसके अलावा कई छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर श्रेष्ठता सिद्ध की। सफल छात्रों को शिक्षकों, परिजनों सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। जेईई एडवांस में इस बार जिले से करीब तीन हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 300 से अधिक विद्यार्थियों के सफलता हासिल की।

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, सब एक दूसरे से बातचीत कर रैंक जानने में लग गए। जैसे-जैसे रैंक की जानकारी हुई, एक दूसरे को बधाई का सिलसिला भी शुरू हुआ। जेइई एडवांस में सफलता के आधार पर ही छात्रों को आईआईटी में दाखिला मिलता है। अब परिणाम जारी होने के बाद छात्र बीटेक, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सहित अपनी पसंद के ट्रेड में दाखिला लेने की तैयारी में लग गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed