फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur: miscreants from Bolero looted truck after hostage of driver

जौनपुर : बोलेरो से आए बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटा

Fri, 03 Jul 2020 09:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 03 Jul 2020 09:07 PM IST
सार

  • प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर हसनपुर के पास हुई वारदात
  • चालक को पीटकर जयपालपुर गांव के पास फेंका

विज्ञापन
Jaunpur: miscreants from Bolero looted truck after hostage of driver
demo pic

विस्तार

प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर हसनपुर गांव के पास बृहस्पतिवार रात बोलेरो सवार बदमाशों ने चालक को मारपीट कर ट्रक लूट लिया। बाद में चालक बेहोश हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


प्रयागराज के ग्राम सासा सोरांव निवासी फैयाज अहमद की ट्रक लेकर गांव का ही चालक करीम खान जौनपुर आ रहा था। उसे माल लेकर बलिया जाना था। हसनपुर गांव के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया। चार बदमाश ट्रक में चढ़ गए। 
विज्ञापन



इसमें एक ने चालक को तमंचा सटाकर ट्रक अपने कब्जे में ले लिया और उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद चालक को बोलेरो में बैठा दिया और ट्रक लेकर प्रयागराज की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उधर चालक को लेकर बोलेरो सवार तीन बदमाश प्रतापगढ़ के रानीगंज तक गए फिर लौट कर मुंगराबादशाहपुर की तरफ आए और मारपीट कर उसे जयपालपुर गांव के पास फेंककर फरार हो गए। सुबह टहलने निकले लोगों ने झाड़ी में बेहोश पड़े करीम खां देखा तो पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर चालक ने पूरी घटना की जानकारी दी। इस बाबत थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed