फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jaunpur lady constable threaten lawyer

महिला कांस्टेबल ने अधिवक्ता को कहा- एक सेकेंड में ठीक कर दूंगी

Fri, 23 Jun 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर Updated Fri, 23 Jun 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
 jaunpur lady constable threaten  lawyer
एसपी सिटी से मिले दीवानी बार के अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के महिला शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात एक महिला कांस्टेबल की धमकी से दीवानी के अधिवक्ता आहत हो गए हैं। अधिवक्ता संजीव नागर को फोनकर महिला कांस्टेबल ने कहा कि तुम्हें एक सेकेंड में ठीक कर दूंगी।
विज्ञापन


कप्तान से कहकर  मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजवा दूंगी। इसके साथ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल भी किया। इस सिलसिले में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी से मिलकर महिला की धमकी भरा वायस रिकार्ड सौंपा। 
विज्ञापन


महिला प्रकोष्ठ में अधिवक्ता के परिवार का  एक मामला चल रहा है। जिसमें अधिवक्ता को बुलाया गया था। अधिवक्ता जब गए तो महिला कांस्टेबल ने कहा कि मुझे एसपी बुला रहे हैं। वह चली गई। उधर अधिवक्ता भी कचहरी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कांस्टेबल लौटी तो उसने अधिवक्ता को फोन किया। और पूछा कि कहां हो, आईए, अधिवक्ता ने कहा कि घर चले आए हैं। इस पर कांस्टेबल ने कहा कि क्यों घर चले गए, 50 बार नोटिस दी जा चुकी है। तुम जहां जा रहे हो वह प्राइवेट संस्था है। वह तुम्हें नही बचा पाएंगे।


अधिवक्ता ने कहा कि आप चली गई तो महिला कांस्टेबल ने कहा कि एसपी ने बुलाया था क्या नौकरी नही करेंगे। अधिवक्ता ने कहा कि हम रोक कहां रहे हैं। इसी पर वह आपा खो बैठी और अपशब्दों पर उतर आई।  एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed