फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur crime news today: Sensation over the bodies of three children found in pond, angry people blocked the highway

जौनपुर: तालाब में मिले तीन बच्चों के शव से सनसनी, गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम

Wed, 23 Jun 2021 09:47 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Wed, 23 Jun 2021 09:47 PM IST
सार

सरपतहां थाना क्षेत्र के जहरुद्दीनपुर गांव में लखनऊ-बलिया हाईवे के किनारे स्थित तालाब की घटना है। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने केस दर्ज करने और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया इसके बाद लोग शांत हुए।

विज्ञापन
Jaunpur crime news today: Sensation over the bodies of three children found in pond, angry people blocked the highway
जौनपुर: तीन बच्चों के शव मिलने के बाद चक्काजाम की सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जनपद के सरपतहां थाना क्षेत्र के जहरुद्दीनपुर गांव में लखनऊ-बलिया हाईवे के किनारे स्थित तालाब में बुधवार शाम गांव के तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने बच्चों की हत्या का आरोप लगाते हुए हाईवे को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने केस दर्ज करने और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया इसके बाद लोग शांत हुए।

विज्ञापन


जहरुद्दीनपुर गांव निवासी पंचम का बेटा रंजीत (11), दिनेश कुमार का बेटा वीरू (12) और सूरज का बेटा समीर (12) दोपहर करीब तीन बजे घर से निकले, लेकिन शाम तक नहीं लौटे तो परिजन तलाश करने लगे। शाम करीब साढ़े छह बजे किसी ने हाईवे के किनारे स्थित तालाब में तीन बच्चों के डूबने की सूचना दी। परिजन वहां पहुंचे तब तक पुलिस ने तीनों बच्चों को तालाब से निकाल लिया था। उनको शाहगंज अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों और लोगों ने शाम करीब साढ़े सात बजे लखनऊ-बलिया हाईवे जाम कर दिया। वह तालाब मालिक पर बच्चों की हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार करने और सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करने लगे।

विज्ञापन

बेटे की नाक से खून निकल रहा था

Jaunpur crime news today: Sensation over the bodies of three children found in pond, angry people blocked the highway
जौनपुर: तीन बच्चों के शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

रंजीत के पिता पंचम का आरोप है कि उनके बेटे की नाक से खून निकल रहा था और अस्पताल में किसी भी बच्चे के पेट से पानी नहीं निकला। जब वे तालाब पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोग गाड़ी से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे सीओ शाहगंज अंकित कुमार और एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर केस दर्ज करने और चार- चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद साढ़े आठ बजे जाम समाप्त हुआ। सीओ अंकित कुमार का कहना है कि तालाब में डूबने से बच्चों की मौत हो सकती है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed