फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur crime news: History sheeter murdered by slitting his throat with a knife, blood soaked body found in the field

जौनपुर: चाकू से गला रेतकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या, खून से लथपथ शव खेत में मिला

Fri, 25 Jun 2021 07:52 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Fri, 25 Jun 2021 07:52 PM IST
सार

जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित कोतवालपुर गांव की घटना है। पांच सौ मीटर दूर गांव के प्राथमिक विद्यालय के निकट पुलिया के पास मृतक की चप्पल और खून बिखरा मिला। पुलिस के अनुसार, साथियों ने ही घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Jaunpur crime news: History sheeter murdered by slitting his throat with a knife, blood soaked body found in the field
जौनपुर: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद घटनास्थल पर छानबीन में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित कोतवालपुर गांव में शुक्रवार को गला रेतकर युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के संपर्क मार्ग के किनारे खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक जलालपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ चोरी, लूट, छिनैती, गुंडा एक्ट समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। सूचना पर एएसपी सिटी और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे कोतवालपुर गांव में संपर्क मार्ग से गुजर रहे किसी की नजर सड़क किनारे खेत में पड़े खून से लथपथ युवक के शव पर पड़ी तो शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो हो गई। शव कोतवालपुर गांव निवासी त्रिभुवन सिंह के पुत्र शुभम सिंह 26 का था। उसका गला चाकू से रेता गया था और सीने पर भी चाकू से वार करने के निशान थे। सूचना पर मृतक के परिवार के लोग भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी थी तभी किसी ने बताया कि यहां से करीब पांच सौ मीटर दूर गांव के प्राथमिक विद्यालय के निकट पुलिया के पास मृतक की चप्पल पड़ी है और मौके पर खून भी फैला है।

विज्ञापन

साथियों ने ही गला रेतकर हत्या की

पुलिस की छानबीन में पता चला कि मृतक के साथियों ने ही घटना को अंजाम दिया है। कुछ देर पहले उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के निकट पुलिया के पास ही बैठर शराब पी। किसी बात को लेकर साथियों ने ही गला रेतकर हत्या कर शव को वहां से पांच सौ मीटर दूर खेत में फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

दो नामजद, एक हिरासत में 

फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इस संबंध में एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार का कहना है कि मृतक थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ चोरी, लूट, गुंडा एक्ट समेत अन्य संगीन मामले थाने में दर्ज हैं। शराब पीने के बाद साथियों ने ही गला रेतकर हत्या की है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद दो के खिलाफ केस दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed